सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्र के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपने ही 12 वर्षीय नाबालिग
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपने ही 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस संबंध में पीड़िता की मां व आरोपित की पहली पत्नी के बयान पर सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बालक की मां के बयान पर थाने में 14 अगस्त को मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पहले पति की मौत 2011 में होने के बाद वह अपने मायके आ गयी थी और अपने भाई कृष्णा साहू के साथ रहने लगी। पहले पति से उसका 12 साल का एक लड़का है। मायके में रहने के दौरान 2013 में मामा ससुर के बेटे से प्रेम संबंध हो गया। उससे दूसरी शादी कर ली। इसके बाद दूसरे पति के साथ वह बागुनहातु में रहने लगी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी। तीन माह साथ में रहने के बाद दूसरे पति से भी एक बेटा पैदा हुआ। इसके बाद उसने उसे (पत्नी को) भगा दिया। वह दोबारा सोनारी इलाके में रहने लगी। महिला ने बताया कि 14 अगस्त को वह टाटा स्टील कंपनी में ठेका में काम की तलाश में गई थी। जब शाम को वह घर आयी तो पुत्र ने बताया कि सौतेला पिता दोपहर के तीन बजे घर आया और अंदर से कमरा बंद कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। जब उसे (पुत्र को) दर्द होने लगा तब महिला ने उससे पूछा तो उसने घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुत्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गयी और घटना की जानकारी सोनारी पुलिस को दी।