Move to Jagran APP

शहर से ज्यादा जागरूक निकले इस पांच गांव के लोग, विश्वास न हो तो पढें ये खबर

देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। रविवार को एक साल पूरा हो गया। अभी तक पूर्वी सिंहभूम जिले में उम्र 18 से अधिक कुल 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। 74 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 02:32 PM (IST)
शहर से ज्यादा जागरूक निकले इस पांच गांव के लोग, विश्वास न हो तो पढें ये खबर
पूर्वी सिंहभूम के एक कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : वैक्सीन लेने के मामले में शहर से आगे ग्रामीण क्षेत्र निकल गया है। जबकि शुरुआती दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोई वैक्सीन लेना नहीं चाहता था। इसे देखते हुए बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। दैनिक जागरण की ओर से भी विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की भ्रांतियां दूर की गई। अब नतीजा सामने है।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम जिले के बाहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, जुगसलाई व पटमदा के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। दूसरी डोज भी लगभग पूरा होने के नजदीक है। वहीं, जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र पिछड़ गया है। जबकि शुरुआती दौर में शहरी क्षेत्र ही वैक्सीन लेने में काफी आगे दिख रहा था। शहरी क्षेत्र में अभी तक 94 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज व 85 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है।

16 जनवरी को हुई थी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। रविवार को एक साल पूरा हो गया। तब से लेकर अभी तक पूर्वी सिंहभूम जिले में उम्र 18 से अधिक कुल 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई हैं। 74 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है। जिले के बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, जुगसलाई व पटमदा प्रखंड के सभी लोगों को पहली डोज लग गई हैं। वहीं, वहीं, उम्र 15 से 17 के कुल 33 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन ली है। जिले में वैक्सीन कार्यक्रम जोरशोर से चल रही है।

उम्र 18 से अधिक अबतक कितने लोगों को लगी वैक्सीन

  • प्रखंड : लक्ष्य : पहली डोज (%) : दूसरी डोज (%)

  • बहरागोड़ा : 111893 : 100 : 71
  • बोड़ाम : 50454 : 96 : 51
  • चाकुलिया : 91471 : 101 : 60
  • धालभूमगढ़ : 45277 : 100 : 52
  • डुमरिया : 45421 : 81 : 47
  • घाटशिला : 94971 : 96 : 69
  • गुड़ाबांधा : 31437 : 70 : 55
  • जुगसलाई : 177029 : 105 : 75
  • मुसाबनी : 78287 : 74 : 67
  • पटमदा : 60589 : 103 : 63
  • पोटका : 145933 : 81 : 67
  • शहरी क्षेत्र : 744579 : 94 : 85

    कुल : 1677341 : 94 : 74

    उम्र 15 से 17 तक के किशोरों को लगी वैक्सीन

  • प्रखंड : लक्ष्य : पहली डोज (%)
  • बहरागोड़ा : 11124 : 47
  • बोड़ाम : 5016 : 39
  • चाकुलिया : 9093 : 26
  • धालभूमगढ़ : 4501 : 32
  • डुमरिया : 4515 : 26
  • घाटशिला : 9441 : 36
  • गुड़ाबांधा : 3125 : 23
  • जुगसलाई : 17600 : 23
  • मुसाबनी : 7783 : 30
  • पटमदा : 6024 : 54
  • पोटका : 14508 : 33
  • शहरी क्षेत्र : 74021 : 32

    कुल : 166751 : 33


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.