Move to Jagran APP

औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्णाक्षरों में : रघुवर

इन 100 वर्षों में टाटा ने जहां अपने सामाजिक दायित्वों के लिए दुनिया के उद्योगों के बीच एक आदर्श स्थापित किया है वहीं टाटा स्टील ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 01:11 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 01:11 PM (IST)
औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्णाक्षरों में : रघुवर
औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्णाक्षरों में : रघुवर

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस्पात उद्योग के भीष्म पितामह जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती और जमशेदपुर शहर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश के सबसे ताकतवर औद्योगिक घराना टाटा को ढेर सारी शुभकामनाएं। भारत के औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा है। जहां एक ओर जमशेदजी नसरवानजी टाटा को साहस का प्रतिमूर्ति माना जाता है वहीं जमशेदपुर को टाटा के सपनों की नगरी।

loksabha election banner

इन 100 वर्षों में टाटा ने जहां अपने सामाजिक दायित्वों के लिए दुनिया के उद्योगों के बीच एक आदर्श स्थापित किया है वहीं टाटा स्टील ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। कहते हैं कि जमशेदजी नसरवानजी टाटा के दिमाग में यह बात घर कर गई थी कि जो देश लोहे पर आधिपत्य कायम करता है, वह विकास के नये दरवाजे पर खड़ा होता है। उन्होंने इसी सोच के तहत जमशेदपुर में स्टील कंपनी और जमशेदपुर शहर की स्थापना का बीजारोपण किया था। सच पूछा जाए तो आज का जमशेदपुर शहर और टाटा स्टील नसरवानजी के सपनों का जीता-जागता नमूना है। बात शहर के विकास की हो या मजदूरों के हित की अथवा स्टील उत्पादन की टाटा अव्वल था और अव्वल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.