Jamshedpur Coronavirus Update : जमशेदपुर के हुरलुंग में बना कंटेनमेंट जोन, घरों से निकलने की इजाजत नहीं
Jamshedpur Coronavirus Update. जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके के हुरलुंग को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Coronavirus Update पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके के हुरलुंग को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।
बिरसानगर के हुरलुंग में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। कंटेनमेंट जोन की सीमा गणेश टावर के फ्लैट संख्या 1 से 36 तक होगी, जबकि बफर जोन में गणेश टावर से लेकर ठाकुर कृष्णा अपार्टमेंट तक के लोग रहेंगे। इस क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की आवश्यकता के सामान की आपूर्ति जिला प्रशासन करेगा। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जान के पास कंट्रोल रूम भी बना दिया है। यहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल, सफाई कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। कंटेनमेंट जोन के लोगों को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी।
इस 25 फ्लैट में रहते 94 लोग
कंटोनमेंट जोन के अंदर आनेवाले अपार्टमेंट के फ्लैट में रहनेवाले परिवारों में 94 लोग रहते हैं। हुरलुंग के कंटेनमेंट जोन को मिलाकर जमशेदपुर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 15 हो गई है।