मनोज व गोल्डी झामुमो में शामिल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज यादव ने हाथ का
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज यादव व गोल्डी तिवारी ने हाथ का साथ छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। वे बुधवार को रांची में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी करेंगे। मंगलवार को मनोज यादव ने कांग्रेस छोड़ झामुमो में जाने की जानकारी निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के साथ साझा संवाददाता सम्मेलन कर इस बाबत जानकारी दी गई। रामदास सोरेन ने बताया कि झारखंड में हुए पंचायत चुनाव के समय ही मनोज यादव ने झामुमो में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उसी समय पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मनोज यादव के झामुमो में शामिल होने का आवेदन दिया था, लेकिन तब से इसपर पार्टी विचार कर रही थी। अब जाकर पार्टी प्रमुख के स्तर पर मनोज यादव को झामुमो में शामिल करने की हरी झंडी मिली है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मनोज यादव के साथ पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों के करीब 200 कांग्रेस के पदाधिकारी झामुमो में शामिल होंगे।