Move to Jagran APP

झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय से बड़ा अवसरवादी कोई नहीं

झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के घाटशिला विधानसभा प्रभारी डॉ. अमित ¨सह ने कांग्रेस अध्यक्ष डा अजय कुमार पर जमकर हमला बोला है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:00 AM (IST)
झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय से बड़ा अवसरवादी कोई नहीं
झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय से बड़ा अवसरवादी कोई नहीं

जेएनएन, जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के घाटशिला विधानसभा प्रभारी डॉ. अमित ¨सह मुंडा ने कहा है कि झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार से बड़ा अवसरवादी कोई नहीं है। कहा कि जेवीएम में रहते समय जब डा. अजय कुमार को लगा कि संगठन कमजोर हो रहा तो दूसरे दल में भाग गए। उन्होंने पार्टी के प्रति उन्होंने वफादारी नहीं निभाई। जबकि पार्टी ने उन्हें भरपूर मान सम्मान और पहचान दी। उन पर भरोसा किया।

loksabha election banner

डॉ. अमित ¨सह मुंडा पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनमुंडल स्थित मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. इकबाल ने की। डा. अमित ¨सह मुंडा ने जेवीएम के प्रमुख कार्यकर्ताओं से सांगठनिक ¨बदुओं पर चर्चा की। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर विस्तार से बात की। इस दौरान जेवीएम प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को घाटशिला बुलाने पर चर्चा की गई। हालांकि कार्यक्रम तिथि की घोषणा नहीं की गई। डॉ. अमित ¨सह मुंडा ने कहा कि झारखंड के अस्तित्व को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। झारखंड की जनता के लिए अब एक ही विकल्प है-जेवीएम। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। उनकी इमानदारी किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने हमेशा झारखंड के विकास के लिए काम किया है। उन जैसा एक भी नेता झारखंड में नहीं है। मौजूदा सरकार झारखंड को लूट रही है। पूंजीपतियों की सरकार गुलाम होती जा रही है। झारखंड में स्थानीय नीति के विरोध में सबसे पहला आंदोलन झारखंड विकास मोर्चा ने किया। हमारी पार्टी ने इस जन-विरोधी नीति का पुरजोर विरोध किया। इस मौके पर जेवीएम के ग्रामीण जिला प्रभारी जटाशंकर पांडेय, रोहित हांसदा, निर्मला शुक्ला, साकेत अग्रवाल, सुनाराम टुडू, चंचल दास, हेमंत कुमार महतो, अमर महतो,अजित ¨सह, स्वर्ण कौर, रूपा सरकार समेत कई मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.