Move to Jagran APP

रामेश्वर उरांव के पुतला दहन से बिफरी कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड में किसान हितैषी बनकर जमशेदपुर में झारखंड सरकार के कृषि मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला जलाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 09:22 AM (IST)
रामेश्वर उरांव के पुतला दहन से बिफरी कांग्रेस
रामेश्वर उरांव का पुतला दहन का जम्मी भास्कर ने विरोद किया है।

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड में किसान हितैषी बनकर जमशेदपुर में झारखंड सरकार के कृषि मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला जलाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। 

loksabha election banner

जम्मी भास्कर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के कृषि बिल के विरोध में पूरे देश के लाखों किसान एक हफ्ते से सरकार से कृषि बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में आंदोलनरत होकर किसान खेती को बचाने के लिये डटे हैं और यहां झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष के कोल्हान दौरे के क्रम में जमशेदपुर आगमन के एक दिन पहले अपनी सक्रियता दिखाने के लिये अपने राज्य के आदिवासी परिवार के  किसान का पुतला दहन कर अपने ही राज्य के धरतीपुत्र किसानों का अपमान कर रही है। इससे पता चलता है कि भाजपा के दिल मे अन्नदाता किसानों के प्रति कितनी हमदर्दी और सम्मान है। वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार द्वारा किसानों को समुचित खरीद मूल्य प्रदान कर कृषि के विकास के लिये बेहतर कार्य कर रही है। वहीं भाजपा नेता झारखंड में पुतला दहन कर राज्य में आदिवासी किसानों को अपमानित कर पूरे देश मे भाजपा के कृषि बिल के खिलाफ किसानों के आंदोलन और आक्रोश से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। कांग्रेस पूरे देश के किसानों के साथ खड़ी है। उनकी जीविका और कृषि को बचाने के लिए किसानों के साथ अपना संघर्ष जारी रखेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.