Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार बोले, महाधिवक्ता मामले में 72 घंटे बाद करेंगे बड़ा खुलासा

डॉ. अजय कुमार ने बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में भी राजस्थान की तर्ज पर खनन घोटाला हो रहा है। महाधिवक्ता शक के दायरे में हैं।

By Edited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 08:41 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 11:50 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार बोले, महाधिवक्ता मामले में 72 घंटे बाद करेंगे बड़ा खुलासा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार बोले, महाधिवक्ता मामले में 72 घंटे बाद करेंगे बड़ा खुलासा

जमशेदपुरजासं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि सरकार के हस्तक्षेप से लगातार संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं। मंत्री सरयू राय ने एक बार फिर महाधिवक्ता पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की माग की है। महाधिवक्ता हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने को लेकर तो कभी उच्च न्यायालय को गुमराह करने को लेकर।

loksabha election banner

डॉ. अजय कुमार ने  बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में भी राजस्थान की तर्ज पर खनन घोटाला हो रहा है। महाधिवक्ता शक के दायरे में हैं। इसके बावजूद सरकार महाधिवक्ता को पद से हटाकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शाह ब्रदर्स के मामले में जिस तरह से तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। डॉ. अजय ने दावा किया कि अगले 72 घटों में तथ्यों के साथ इस घोटाले का खुलासा करेंगे।

सीएम व दो नंबर के मंत्री में मतभेद

डॉ. अजय ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री एवं नंबर दो के मंत्री सरयू राय के बीच पिछले पौने चार वर्षो से मतभेद चलता आ रहा है। प्रधानमंत्री इन दोनों को क्यों नहीं हटाते। कंबल घोटाले के आरोपी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना, बार-बार जाच का आदेश देना साबित करता है कि मुख्यमंत्री का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। रेनू पारिकर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह सरकार को बताना चाहिए। अगर वह सही थीं तो उन्हें हटाया क्यों गया और अगर गलत हैं तो अब तक आजाद कैसे घूम रही हैं?

 मुख्यमंत्री के गृह जिले में सोए मिलते हैं पुलिस वाले

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले पूर्वी सिंहभूम के पुलिस वाले रात में थाने में सोए पाये जाते हैं। नगर विकास मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राची पुलिस सिर्फ लूट में व्यस्त है। ईडी में खतरे का बवंडर चल रहा है। वहा राजस्व सचिव हसमुख आधिया एवं ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह द्वारा लिखी गई आठ पन्नों की चिट्ठी इन दिनों काफी चर्चा में है। हसमुख आधिया एवं राकेश अस्थाना दोनों ही गुजरात कैडर के अधिकारी हैं। सच कहा जाए तो दोनों गुजरात मॉडल के नमूने हैं।

मोहरदा जलापूर्ति योजना को ठीक से चालू नहीं करा पाए मुख्यमंत्री

डॉ. अजय ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना बिरसानगर जो कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट भी था, आज वर्षो बीत गए लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद उसका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री जब शहर आएं तो इसी जलापूर्ति का जल ग्रहण करें ताकि उनको एहसास हो कि वे जनता के साथ किस तरह छल कर रहे हैं।

रिजर्व बैंक पर कब्जा करना चाहती है मोदी सरकार

डॉ. अजय ने कहा कि अब सरकार का निशाना भारत के रिजर्व बैंक पर है। रिजर्व बैंक की ऑटोनोमी पर बड़ा हमला हो रहा है। भारत के रिजर्व बैंक ने कई दशकों से अच्छा काम किया है। इसलिए उसकी आजादी पर किसी तरह का आघात नहीं होना चाहिए था, पर इस सरकार ने वो अनुमति रिजर्व बैंक को नहीं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.