Move to Jagran APP

अस्त हो गया एक लाल सितारा : कामरेड एसएन सिंह नहीं रहे; मुंबई में ली अंतिम सांस Jamshedpur News

झारखंड में वामपंथ की जड़ें सींचने वाले वामपंथी नेता एसएन सिंह नहीं रहे। उनका मुंबई मेंं निधन हो गया। उनके निधन से जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:30 AM (IST)
अस्त हो गया एक लाल सितारा : कामरेड एसएन सिंह नहीं रहे; मुंबई में ली अंतिम सांस  Jamshedpur News
अस्त हो गया एक लाल सितारा : कामरेड एसएन सिंह नहीं रहे; मुंबई में ली अंतिम सांस Jamshedpur News

जमशेदपुर,जेएनएन। एक और लाल सितारा मंगलवार को अस्त हो गया। कॉमरेड मोहम्मद सलीम को खोने के सदमे से वामपंथ उबर भी नहीं पाया था कि वामपंथ के एक और कद्दावर नेता का निधन हो गया। जमशेदपुर शहर के गोविंदपुर निवासी कामरेड एसएन सिंह ने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष के थे।

loksabha election banner

एसएन सिंह ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक और टेल्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने वामपंथ की जड़ें जमाने में पूरी जिंदगी लगा दी। उनके निधन की खबर ज्योंहि जमशेदपुर पहुंची शोक की लहर दौड़ गई।  एसएन सिंह का लगाव प्रगतिशील लेखक संघ से भी रहा। इनके निधन पर प्रगतिशील लेखक संघ के जयनंदन शशि कुमार व शेखर मल्लिक के अलावा एटक के जिला महासचिव सपन घोषाल, सचिव शशि कुमार सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। उनकी अंत्येष्टि 3 अक्टूबर को जमशेदपुर में होगी।

जयनंदन ने ये कहा

एस एन सिंह (काला चश्मा ) घाटशिला के प्रलेस सम्मेलन के दौरान, साथ हैं शशि कुमार, शेखर मल्लिक व प्रो. अहमद बद्र।

जयनंदन ने कहा कि अभी-अभी शशि बाबू ने एक बेहद दुखद खबर दी है। हम सबके अजीज और सक्रिय वरिष्ठ साथी एसएन सिंह का मुंबई में निधन हो गया। राष्ट्रीय सम्मेलन से लौटते ही उनकी तबीयत खराब हो गयी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। आगे के इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाया गया। वहीं उनकी मृत्यु हो गयी। हम हतप्रभ हैं कि चलते-फिरते ही उन्होंने अकस्मात विदा ले लिया। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। कल की कथा-गोष्ठी में हम उन्हें विशेष तौर पर याद करेंगे। 

आशुतोष ने यूं दी श्रद्धांजलि

कवि, कथाकार और विचारक आशुतोष कुमार झा ने कहा कि प्रख्यात मजदूर नेता, संघर्षशील वाम विचारक, कवि, ग़ज़लकार और मेरे अभिन्न मित्र एसएन सिंह जी नहीं रहे। बिना बताए छोड़कर चले जाने की उनकी यह आदत मुझे पसंद नहीं आई। हम दोनों के बीच उम्र का फासला था लेकिन विचारों का नहीं। आज मैंने अपना एक और शुभेच्छु खो दिया। आपको प्रणाम और अंतिम प्रणाम।

गुरुवार को आएगा पार्थिव शरीर

एसएन सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को मुंबई से जमशेदपुर आएगा। मुंबई के अस्पताल में जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें कैंसर है और अंतिम स्टेज में पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.