Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, बनाएंगे हृष्ट-पुष्ट और मस्त झारखंड Jamshedpur News

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार हृष्ट-पुष्ट और मस्त झारखंड बनाएगी। झारखंड के माथे पर कुपोषण का कलंक लगा है जिसे पूरी तरह मिटाना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 02:45 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 10:29 PM (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, बनाएंगे हृष्ट-पुष्ट और मस्त झारखंड Jamshedpur News
मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, बनाएंगे हृष्ट-पुष्ट और मस्त झारखंड Jamshedpur News

जमशेदपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार झारखंड को हृष्‍ट-पुष्ट और मस्त बनाएगी। इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के माथे पर कुपोषण का कलंक लगा है जिसे हर हाल में मिटाना है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री इन दिनों जमशेदपुर प्रवास पर हैं। वे यहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के अलग-अलग मंडलों में प्रवास करके कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री बिरसानगर के जोन नंबर-छह में पोषण माह कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रशासन ने गुरुवार को पोषण माह का शुभारंभ किया था। पोषण माह कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि झारखंड में मातृ-शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसी को ध्यान में रखकर इस पोषण का कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा।

शून्य पर लाना है मातृ-शिशु मृत्यु दर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण कार्यक्रम तबतक चलेगा जबतक मातृ-शिशु मृत्यु दर शून्य पर नहीं पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि यह समस्या समुचित जानकारी के अभाव की वजह से है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका बहनों के सहयोग में जागरूकता फैलाकर समस्या को हल किया जाएगा। कुपोषण के कलंक को मिटाकर स्वस्थ झारखंड हर हाल में बनाना है।

मंडलों में प्रवास

मुख्यमंत्री ने शनिवार पूर्वाह्रन दो मंडलों लक्ष्मीनगर और बिरसानगर में मंडल प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के बूते पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अबकी बार 65 पार का लक्ष्य पूरा करेगी। मुख्यमंत्री का प्रवास पंडित दीनदयाल बारात भवन, लक्ष्मीनगर और बिरसा नगर जोन-6 में हुआ। 

बाला गणपति विलास में भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री कदमा स्थित बाला गणपति विलास में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान गणेश की आराधना की। इस दौरान उनके साथ बाला गणपति विलास के संचालकों के अलावा भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की और वहां से वापस लौट गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.