Move to Jagran APP

हर गरीब का घर खुशहाली से जगमगाए : रघुवर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार मंगलवार को अस्ताचलगामी और बुधवार

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:00 AM (IST)
हर गरीब का घर खुशहाली से जगमगाए : रघुवर
हर गरीब का घर खुशहाली से जगमगाए : रघुवर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार मंगलवार को अस्ताचलगामी और बुधवार को उदीयमान सूर्य को सूर्य मंदिर छठ घाट में अ‌र्घ्य दिया।

loksabha election banner

शाम को मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के इतिहास में छठ पर्व ऐसा पर्व है जहा हम डूबते हुए सूर्य को नमन करते हैं। संगीत में इतनी ताकत है कि यह आत्मा से परमात्मा को जोड़ता है। जगत का अस्तित्व मात्र ही भगवान सूर्य से जुड़ा है। छठ पर्व पवित्रता और शुद्धता का पर्व है। जहा चार दिन तक छठ व्रतधारी कठोर तपस्या करके भगवान सूर्य देव की आराधना करते हैं। भगवान भास्कर से यह प्रार्थना है कि सबकी मनोकामना पूर्ण हो, राज्य में समृद्धि आए। भगवान सूर्य प्रकाश, शक्ति, उजाला का प्रतीक हैं। हर गरीब के जीवन में उजाला आए और गरीब का घर खुशहाली से जगमगाए। यही भगवान सूर्य से मनोकामना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड 18 वर्ष का हो रहा है। इसलिए युवा झारखंड के स्थापना दिवस पर समस्त झारखंड वासियों को बधाई।

--

सुरेश वाडेकर व उनकी टीम ने किया भरपूर मनोरंजन

सिदगोड़ा अवस्थित सोन मंडप परिसर में सूर्य मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार की शाम को सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देश के प्रख्यात गीतकार सुरेश वाडेकर, उदीयमान कलाकार रवि त्रिपाठी और प्रियंका सिंह ने सास्कृतिक संध्या पर संगीतमयी प्रस्तुति दी। लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीत प्रेमियों की फरमाइश पर गीतों की प्रस्तुतियों का दौर देर रात तक चलता रहा। सुरेश वाडेकर ने अपने तमाम सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, उपायुक्त अमित कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम चंदन कुमार अन्य गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.