Move to Jagran APP

Independence Day 2020: जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और पेयजल बेहतर करना जरूरी : संजीव पॉल Jamshedpur News

Independence Day 2020. टाटा स्‍टील के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि टाटा स्टील का यूरोप प्लांट कोरोना से पहले प्रभावित हुआ। इससे हमें इंडियन ऑपरेशन में काफी कुछ सीखने का मौका मिला।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 03:45 PM (IST)
Independence Day 2020: जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और पेयजल बेहतर करना जरूरी : संजीव पॉल Jamshedpur News
Independence Day 2020: जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और पेयजल बेहतर करना जरूरी : संजीव पॉल Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Independence Day 2020: देश में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और पीने योग्य पानी की उपलब्धता तीन बड़े जोखिम हैं जो भविष्य में मानव जाति के समक्ष आने वाले हैं। टाटा स्टील अपने सामाजिक दायित्व के तहत सामंजस्य और सामूहिक प्रयास से इन जोखिमों को कम करने के लिए पहल कर रही है।

loksabha election banner

टाटा स्टील के कंपनी वर्क्स गेट पर स्‍वतंत्रता दिवस  के मौके पर वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनबिलिटी) संजीव पॉल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कोरोना वायरस के बीच अपनी सेवा दे रहे टाटा मेन हॉस्पिटल के सभी स्टाफ, सिक्योरिटी व अन्य कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील का यूरोप प्लांट कोरोना से पहले प्रभावित हुआ। इससे हमें इंडियन ऑपरेशन में काफी कुछ सीखने और तैयारी करने का मौका मिला। संकट की इस घड़ी में हमने कई निर्णायक पहल करते हुए अपने उत्पादन को जारी रखा। इसके बावजूद हमारे सेल्स और रेवेन्यू पर इसका व्यापाक असर पड़ा।

 अभी खत्‍म नहीं हुई है चुनौतियां

लेकिन अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई है। हमें मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा। कोरोना वायरस के कारण समारोह में बहुत कम कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश दत्त त्रिपाठी, अवनीश गुप्ता और टाटा वर्कर्स यूनियन से डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय व महासचिव सतीश कुमार सिंह उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन ही कर्मचारियों ने देखा।

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए राष्ट्र निर्माताओं को किया सलाम

अपने संबोधन में संजीव पॉल ने उन सभी राष्ट्र निर्माताओं को प्रणाम किया जिन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, नेहरु, सरोजिनी नायडू सहित असंख्य देशभक्तों ने आजादी के लिए संघर्ष किया, हमें उज्जवल भविष्य दी। लेकिन हमें उन्हें भी श्रद्धांजलि देनी चाहिए जिनकी सोच ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। होमी जे भाभा ने भारतीय परमाणु कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विक्रम साराभाई ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी। दादा साहब फाल्के ने फिल्म उद्योग और एमएस स्वामीनाथन ने हरित क्रांति की शुरुआत की। इसके अलावे जेएन टाटा, सर दोराबजी टाटा और जेआरडी टाटा ने देश में न केवल औद्योगीकरण और विकास की नई गाथा लिखी बल्‍क‍ि समुदाय के हितों का भी ख्याल रखा। ऐसे देशभक्तों को मेरा सलाम। 

नहीं हुई परेड

स्वतंत्रता दिवस का पूरा समारोह लगभग 12 मिनट तक चला। कोरोना वायरस के कारण इस बार परेड का आयोजन नहीं हुआ। नहीं तो प्रत्येक वर्ष वर्क्स सिक्योरिटी, आर्म फोर्स व कैनल क्लब के डॉग परेड करते हुए कदमताल भी करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.