Move to Jagran APP

जमशेदपुर के आजाद नगर में युवकों की गुंडागर्दी, इतनी सी बात पर कांट्रेक्टर को मार दी गोली

रास्ता खाली करने के विवाद में जमशेदपुर के आजादनगर में युवकों ने एक सिविल कांट्रेक्टर को गोली मार दी। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:57 PM (IST)
जमशेदपुर के आजाद नगर में युवकों की गुंडागर्दी, इतनी सी बात पर कांट्रेक्टर को मार दी गोली
जमशेदपुर के आजाद नगर में युवकों की गुंडागर्दी, इतनी सी बात पर कांट्रेक्टर को मार दी गोली

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में बाइक सवार युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी की। छोटी सी बात पर सिविल कांट्रेक्टर नसीम खान को गोली मार दी। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 की है। गोली नसीम के बाएं पैर में लगी है। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायल से मामले की जानकारी ली।

prime article banner

नसीम ने बताया कि ओल्ड पुरुलिया रोड में उनके रिश्तेदार लड्डन खान के मकान का निर्माण हो रहा था। वहां गीली मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी। गुरुवार दोपहर उसे वह और उनके चाचा लड्डन खान हटवा रहे थे। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और जल्दी से सड़क खाली करने को कहा। इस पर नसीम ने थोड़ी देर रुक जाने के लिए कहा जिसको लेकर उसके साथ दोनों युवकों की नोकझोंक हुई। मामला शांत होने पर दोनों युवक वहां से लौट गए। 

थोड़ी देर बाद लौटे और दिया वारदात को अंजाम

थोड़ी देर बाद फिर दोनों युवक वहां पहुंचे और नसीम पर पिस्टल तान दी। पिस्टल देख वह उनपर झपट पड़ा। छीना-झपटी में गोली चल गई जो उसके बाएं पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुचे। भीड़ बढ़ता देख मौके से दोनों युवक फरार हो गए। घायल ने बताया कि दोनों युवक मानगो करीम सिटी कॉलेज की रोड की ओर भाग निकले। दोनों बाइक पर थे ।जिसका नम्बर JH 05- 8414 था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.