Move to Jagran APP

शहर को मिले पांच सिटी मैनेजर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर को पांच सिटी मैनेजर मिले हैं। इनमें से तीन सिटी मैनेजर मानग

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Feb 2018 08:31 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 08:31 PM (IST)
शहर को मिले पांच सिटी मैनेजर
शहर को मिले पांच सिटी मैनेजर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर को पांच सिटी मैनेजर मिले हैं। इनमें से तीन सिटी मैनेजर मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति को और दो सिटी मैनेजर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को मिले हैं। ये नए सिटी मैनेजर 23 फरवरी तक अपने अपने तैनाती वाले अक्षेस में कार्य भार संभाल लेंगे।

loksabha election banner

मानगो अक्षेस में अनामिका निषा बागे, दिनेश्वर यादव, और निशांत कुमार सिटी मैनेजर के पद पर तैनात किए गए हैं। जबकि, जमशेदपुर अक्षेस में ज्योति पुंज पांडेय और रवि शंकर भारतीय को सिटी मैनेजर पद पर तैनात किया गया है। इन तीन तैनाती के बाद अब मानगो अक्षेस में पांच सिटी मैनेजर और जमशेदपुर अक्षेस में चार सिटी मैनेजर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि जब से अक्षेस में सिटी मैनेजर आए हैं यहां काम की रफ्तार में तेजी आई है। नगर विकास विभाग ने हाल ही में 26 सिटी मैनेजर की भर्ती की है। ये सभी सिटी मैनेजर गुरुवार को ट्रेनिंग पर जमशेदपुर आए थे। यहां जमशेदपुर अक्षेस में इन सिटी मैनेजरों को दो दिन तक ट्रेनिंग दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.