Snatching increased in jamshedpur : सोना समझ सिटी गोल्ड का झुमका कान से खींचा, महिला का कान कटा
snatching increased in jamshedpur मानगो के छोटे पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को महिला से छिनतई की। महिला अपने बेटे को खाना देने मानगो बस स्टैंड जा रही थी। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जमशेदपुर,जासं : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मानगो छोटे पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को महिला के कान से झपट्टा मारकर झुमका लेकर भाग निकले जिससे महिला के कान कट गए। घटना की सूचना अपने बेटे को दी। स्वजन मौक़े पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला का कान कट गया था। जिसपर इलाज के दौरान टांके भी लगाए गए।
सुवर्णरेखा नदी की तरफ भागे बदमाश
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश नदी किनारे खटाल की तरफ से होते हुए फरार हो गए।। महिला उषा रानी मानगो टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली है। उनके बेटे प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मां खाना देने के लिए बस स्टैंड के नजदीक उसकी मोबाइल दुकान पर आई थी। खाना देने के बाद वह वापस छोटे पुल से घर की तरफ लौट रही थी। अभी वह पुल पर पहुंची ही थी कि सामने से आए बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने मां के काम से सोना समझकर सिटी गोल्ड का झुमका छीन लिया। जिससे मां का कान कट गया और खून बहने लगा। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना दी। जिसके बाद पिता के साथ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उनका इलाज किया गया।
इसकी शिकायत पुलिस से नही की गई है। गौरतलब है। बता दें इलाके में इन दिनों छिनतई की घटना बढ़ गई। आए दिन लोग छिनतई का शिकार हो रहे हैं। जमशेदपुर पुलिस भी छिनतई को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। बदमाशों से जमशेदपुर के लोग डरे हुए, कि कब कहां छिनतई हो जाए। सबसे ज्यादा छिनतई जमशेदपुर में सुनसान जगहों की बजाय भीड़ भाड़ वाले में इलाके में हो रही है।