CICSE RESULTS : कान्वेंट की अद्रिका आइसीएसई में झारखंड टॉपर, लोयोला के अनिकेत को 99 फीसद Jamshedpur News
CICSE RESULTS आइएससी साइंस में विष्णु व हर्षित कॉमर्स में दिया आट्र्स में लोयोला की आयशनी बनी जमशेदपुर टॉपर।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। CICSE RESULTS : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आइसीएसई और आइएससी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आइसीएसई यानि दसवीं का टॉपर इस बार सेेेेेेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल से है। कान्वेंट की अद्रिका घोष को 99.4 प्रतिशत अंक िमिले हैं। इसके साथ ही वह झारखंड में शीर्ष पर है। लोयोला के अनिकेत ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और अद्रिका के बाद जमशेदपुर में वह दूसरे स्थान पर है।
इधर आइएससी यानि 12वीं की बात करें साइंस में लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को के जीएस विष्णु व लोयोला के हर्षित ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जमशेदपुर टॉपर बने हैं। वहीं कॉमर्स में लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को की दिया चक्रवर्ती ने 98.5 तथा लाेयोला की आयशानी मिश्रा ने आट्र्स में 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
स्वजनों के साथ अद्रिका घोष
ये हैं शहर के आइसीएसई के टॉपर
छात्र का नाम - स्कूल का नाम - प्रतिशत
1. अद्रिका घोष, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट बिष्टुपुर 99.4
2. अनिकेत आनंद - लोयोला, बिष्टुपुर - 99
3. वी साइकल्याण - लोयोला, बिष्टुपुर - 98.8
स्तुति बनर्जी - नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर - 98.8
4. ओमिशा श्री - राजेंद्र विद्यालय साकची - 98.6
5. जानवी सिंह - गुलमोहर हाईस्कूल टेल्को - 98.4
6. आदित्य राज - दयानंद पब्लिक स्कूल - 98.0
ये हैं आइएससी के टॉपर्स
साइंस
1.. आयुष कुमार, राजेंद्र विद़यालय 99.5
2. जीएस विष्णु - एलएफएस टेल्को - 98.25
हर्षित - लोयोला - 98.25
3. आदित्य दत्ता - एलएफएस टेल्को - 97.50
4. अंकित कुमार - नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल - 95.25
कॉमर्स
दिया चक्रवर्ती - एलएफएस टेल्को - 98.5
रोहण दत्ता - नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल - 98.0
अनुष्का गोयल - लोयोला - 98.0
आट्र्स
आयशानी मिश्रा - लोयोला - 98.25