Move to Jagran APP

बेल्डीह बेप्टिस्ट चर्च से जुड़े हैं 12 सौ लोग

बिष्टुपुर के बेल्डीह बेप्टिस्ट चर्च शहर में अपनी अलग पहचान रखता ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 03:00 AM (IST)
बेल्डीह बेप्टिस्ट चर्च से जुड़े हैं 12 सौ लोग
बेल्डीह बेप्टिस्ट चर्च से जुड़े हैं 12 सौ लोग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के बेल्डीह बेप्टिस्ट चर्च शहर में अपनी अलग पहचान रखता है। इस चर्च से 12 सौ लोग जुड़े हैं। चर्च के कुल आठ सौ सदस्य हैं, जिनका बप्तिसमा चर्च में हुआ है और जो 18 वर्ष उम्र पार कर चुके हैं।

loksabha election banner

बेल्डीह बेप्टिस्ट चर्च का निर्माण 1923 में कराया गया था। चर्च के कार्यालय प्रमुख मनोज महंती ने बताया कि टाटा कंपनी बनने के समय कंपनी के लिए जो अमेरिकन शहर पहुंचे उन्होंने ही चर्च निर्माण की अगुवाई की थी। चर्च का निर्माण अमेरिकन बेप्टिस्ट फॉरन मिशन सोसाइटी ने कराया था। शहर के इस लोकप्रिय चर्च से ओडिशा और दक्षिण भारत के लोग अधिक जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि चर्च में सिर्फ ¨हदी में ही प्रार्थना होती है। कार्यक्रमों में ¨हदी के अलावा ओड़िया, तेलुगु और अन्य भाषा में भी गीत-संगीत किया जाता है। चर्च में इस वर्ष क्रिसमस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोर शोर से चल रही है। पूरे चर्च को लाइट से सजाया जा रहा है। यहां युवा कैरोल गाना भी शुरू कर दिए हैं। रविवार की रात से युवा कैरोल के माध्यम से प्रभु के आने की सूचना देने घर-घर जाएंगे, यह कार्यक्रम 13 दिसंबर तक चलेगा।

कोट ::::::::::

क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसकी तैयारी चहुंओर हो रही है। वास्तव में क्रिसमस उपहार देने और क्षमा करने का त्योहार है। परमेश्वर ने अपने पुत्र को पृथ्वी पर भेजा। पृथ्वी पर प्रभु ने हमारे लिए अपना बलिदान दिया। हमें भी क्रिसमस पर अपने अंदर के बुराइयों का बलिदान देने और दूसरों को क्षमा करने की आवश्यकता है।

- फादर मनोज कुमार चरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.