टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में होगा उपचुनाव, ये रही पूरी जानकारी Jamshedpur News
टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में 18 जनवरी को उप चुनाव होगा। इस सीट से निर्वतमान कमेटी मेंबर विभूति भूषण मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37, सिंटर प्लांट-2 के रिक्त पद पर 18 जनवरी को उप चुनाव होगा। इस सीट से निर्वतमान कमेटी मेंबर विभूति भूषण मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में यूनियन के संविधान के तहत उक्त रिक्त पद पर उप चुनाव हो रहा है।
यूनियन की ओर से प्रतिनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष भगवान सिंह ने सोमवार से इस सीट पर चुनाव कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को रिक्त पद पर चुनाव की घोषणा कर दी है। सिंटर प्लांट-2 में कॉमन सर्विसेज-2, हेड एसपी-2 ऑफिस व ऑपरेशन-2 के यूनियन सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे। चुनाव संबंधी सभी कार्यक्रम और मतगणना टाटा वर्कर्स यूनियन में आयोजित होंगे। जबकि मतदान संबधित विभाग में ही होगा।
उप चुनाव के लिए प्रकाशित चुनाव कार्यक्रम
7 जनवरी : सुबह 11 बजे : रिक्त निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन
8 जनवरी : सुबह 10 से 11 बजे तक : निर्वाचन क्षेत्र से संबधित दावा-आपत्ति आमंत्रित
9 जनवरी : शाम 4 बजे : अंतिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन
10 जनवरी : शाम 5:30 बजे : मतदाता सूची का प्रकाशन
11 जनवरी : सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक : मतदाता सूची पर दावा आपत्ति आमंत्रित
शाम 5:30 बजे फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन
13 जनवरी : 10 से 12 व 3:30 से 5:30 बजे तक : नामांकन पत्रों का वितरण
14 जनवरी : सुबह 10 से 12 व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक : नामांकन पत्र जमा व शाम 6:30 बजे उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन
15 जनवरी : सुबह 10:30 बजे : जांच के बाद नामांकन पत्रों का प्रकाशन
16 जनवरी : सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक : नाम वापसी का समय
17 जनवरी : शाम 5:30 बजे : चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन
17 जनवरी सुबह 10 से 1 बजे तक : उम्मीदवारों के बीच बैलेट पेपर के नमूने का वितरण व मतदान स्थल के नाम का प्रकाशन
18 जनवरी : सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक : मतदान व मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार की घोषणा।