चाईबासा की बच्ची से कराया घरेलू काम, लगा 20 हजार जुर्माना
जमशेदपुर : काशीडीह स्थित सत्यजीत अपार्टमेंट (पर्ल हाउस के सामने) में शुक्रवार को श्रम विभाग ने
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 02:46 AM (IST)
जमशेदपुर : काशीडीह स्थित सत्यजीत अपार्टमेंट (पर्ल हाउस के सामने) में शुक्रवार को श्रम विभाग ने छापामारी कर 12 वर्ष की बच्ची को बाल श्रम से मुक्त कराया। मकान मालकिन के खिलाफ अभियोजन दायर करने के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बच्ची चाईबासा की रहने वाली है जो कुछ माह से उक्त फ्लैट में घरेलू काम करती थी। उसे जिला बाल कल्याण कमेटी को सौंपा गया है।
मालूम हो कि श्रम विभाग द्वारा जमशेदपुर को बालश्रम मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जाच दल में श्रम अधीक्षक-1 अरविंद कुमार, श्रम अधीक्षक-2 दिगंबर महतो, श्रम अधीक्षक (कृषि) शिवलाल मराडी, चाइल्ड लाइन से मौसमी सहित साकची पुलिस के अधिकारी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें