Move to Jagran APP

तुलसी विवाह में शामिल होने अपने घर जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री Jamshedpur News

हर साल एकादशी के अगले दिन रघुवर दास के घर तुलसी विवाह और अभिषेक होता है। शाम को भंडारे का आयोजन होता है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 08:40 PM (IST)
तुलसी विवाह में शामिल होने अपने घर जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री Jamshedpur News
तुलसी विवाह में शामिल होने अपने घर जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। शनिवार को सुबह होने में वाली तुलसी विवाह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार की शाम को जमशेदपुर पहुंचे।

loksabha election banner

हर साल एकादशी के अगले दिन उनके घर में तुलसी विवाह और अभिषेक होता है। शाम को भंडारे का आयोजन होता है। इसमें लगभग पांच सौ से अधिक लोग प्रसाद पाते हैं। इस बार भी यही आयोजन हो रहा है और इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम को जमशेदपुर पहुंच गए। शाम लगभग 5.20 बजे वे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट उतरे।

यहां कुछ मिनटों में उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया तथा नेताओं-कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कई नेताओं ने उन्हें गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे एग्रिको स्थित अपने आवास चले गए। उनके साथ हेलीकॉप्टर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महतो और सांसद की पत्नी भी जमशेदपुर पहुंचीं। मुख्यमंत्री का स्वागत करते वालों में देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राकेश सिंह, गौतम प्रसाद, हरि किशोर तिवारी आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह पूजा करके और दोपहर में प्रसाद खाकर रांची रवाना हो जाएंगे और रांची से शनिवार की शाम को छह बजे दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली चले जाएंगे। शाम को होने वाले भंडारे में शामिल नहीं होंगे। 

रमेश और विमल ने छुए पैर 

भाजपा नेता रमेश हांसदा और विमल बैठा ने भीड़ के बावजूद जगह बनाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के पैर छू लिए। उल्लेखनीय है कि रमेश हांसदा और विमल बैठा पार्टी से विधानसभा चुनाव के टिकट की आस लगाए बैठे हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था थी टाइट 

आदर्श आचार संहिता के कारण सोनारी एयरपोर्ट पर उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक मुख्यमंत्री की अगुवानी करने तो नहीं पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद थी। 

आजसू से गठबंधन है और रहेगा : गिलुवा  

सोनारी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आजसू पार्टी से भाजपा का गठबंधन है और रहेगा। सीटों के बंटवारे पर केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में अंतिम निर्णय लेगा। शनिवार की शाम को छह बजे दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक है। इसमें सब कुछ साफ हो जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन और गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। कुछ लोगों के टिकट कटने और नये लोगों को टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में ही तय होगा कि किसका टिकट कट रहा है और किस नये चेहरे को टिकट दिया जा रहा है। वैसे प्रदेश चुनाव समिति की रिपोर्ट पर ही टिकट मिलने और टिकट कटने का निर्णय लिया जाता है।

हर विधानसभा क्षेत्र तीन लोगों के नाम प्रदेश चुनाव समिति संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी। चक्रधरपुर से चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के अनुसार ही मेरी भरी इच्छा है चक्रधरपुर से चुनाव लडऩे की, लेकिन अंतिम निर्णय तो केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा। उन्होंने कहा कि आजसू के साथ सीट शेयङ्क्षरग का फॉर्मूला भी तय हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.