Move to Jagran APP

chandrayaan2 : मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने थपथपाई वैज्ञानिकों की पीठ, कही ये बातें

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की है। कहा है कि कोशिशें हमेशा कामयाब होती हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:27 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:25 AM (IST)
chandrayaan2 : मुख्यमंत्री रघुवर दास और  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने थपथपाई वैज्ञानिकों की पीठ, कही ये बातें
chandrayaan2 : मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने थपथपाई वैज्ञानिकों की पीठ, कही ये बातें

जमशेदपुर, जेएनएन। चांद पर भारत के पहुंचने की उम्मीदों को फौरी तौर पर भले झटका लगा हो, लेकिन इसरो की टीम को सराहना कम नहीं मिल रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्व‍िटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने कहा है कि कोशिशें हमेशा कामयाब होती है। इसरो के वैज्ञानिकों ने अपने तई पूरी कोशिश की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा- अद्भुत नज़ारा। इस दृश्य का वर्णन करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के चीफ़ को गले लगाकर और उनका हौसला बढ़ाकर ये दिखाया कि पूरा देश हमारे वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। परिस्थिति चाहे जो हो, मोदी जी हर पल अपनी टीम के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं । मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा के इसरों की टीम की मेहनत और उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। मिशन चंद्रयान का सफर बेहद प्रेरणादायी और बेमिसाल है। उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है। वैज्ञानिकों ने हमेशा देशवासियों को ख़ुशिययां मनाने का अवसर प्रदान किया है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

अर्जुन मुंडा ने कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिखा कि चांद तक पहुंचे भारत के कदमों का सिर्फ संपर्क टूटा है, हौसला कायम है। कोशिशें हमेशा कामयाब होती हैं। इसरो के वैज्ञानिकों को उनकी कोशिश के लिए बधाई और शुभकामनाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.