विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आएंगे जमशेदपुर, निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का करेंगे अनावरण

By Birendra Kumar OJhaEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 08 Aug 2023 05:00 AM (IST)

Jamshedpur News मुख्यमंत्री पारडीह चौक के पास शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। निर्मल महतो की ...और पढ़ें

Jamshedpur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आएंगे जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आएंगे जमशेदपुर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. निर्मल महतो झामुमो के पूर्व अध्यक्ष व आजसू के संस्थापक थे।
  2. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटा है।
  3. आजसू पार्टी ‘निर्मल संकल्प डहर यात्रा’ निकाल रही है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर जाएंगे। वे यहां कदमा के उलियान में शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे समाधिस्थल के पास वाले मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री दो दिन से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी कार्यक्रम व सभा स्थल पर व्यवस्था करने में जुटी है, जिसकी निगरानी ईचागढ़ की विधायक सविता महतो कर रही हैं।

धनबाद डाकघर में मात्र दस रुपये में मिल रही एक स्‍पेशल चीज, सुनकर भाई-बहनों के खिले चेहरे

शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पारडीह चौक के पास शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो व गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई नेता शहर आ रहे हैं।

चेक बाउंस मामले में बुरी फंसती जा रहीं अमीषा, अब अदालत ने ठुकराई उनके वकील की यह मांग, जानें अब आगे क्‍या...

इस मौके पर आजसू पार्टी ‘निर्मल संकल्प डहर यात्रा’ निकाल रही है। ज्ञात हो कि निर्मल महतो झामुमो के पूर्व अध्यक्ष व आजसू के संस्थापक थे।