Move to Jagran APP

कमारीगोड़ा गांव में छऊ नृत्य का आयोजन

गालूडीह : जोड़सा पंचायत के कमरीगोड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से छऊ नृत्य कार्यक्रम क

By Edited By: Published: Sun, 06 Nov 2016 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 02:48 AM (IST)
कमारीगोड़ा गांव में छऊ नृत्य का आयोजन

गालूडीह : जोड़सा पंचायत के कमरीगोड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छऊ नृत्य विजय ¨सह सरदार द्वारा निर्देशित झारखंड सौंदर्यीकरण छऊ नाच पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया। छऊ नृत्य में विश्व जननी महामाया की आकृति का मंचन किया गया। सुर संगीत रतन महतो व यंत्र वादन हलधर महतो ने किया। इस नृत्य में कुल 14 कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बलमुचू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांसद ने छऊ नृत्य का घंटों आनंद लिया व कलाकारों की प्रशंसा की। मौके पर पंसस भारती रानी महतो, राखो हरि महतो, संगीता महतो, पुष्पा रानी महतो, काल्टू चक्रवर्ती, बबलू नायक, दुर्गा मुर्मू, ठाकुर प्रसाद मार्डी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.