Move to Jagran APP

Chhath Puja 2020: छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य देव को दिया अर्ध्य

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का शनिवार को समापन हुआ। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओ ने भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पण कर नमन किया। भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु स्वर्णरेखा तट पर पहुंचे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 11:47 AM (IST)
Chhath Puja 2020: छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य देव को दिया अर्ध्य
छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य देव को दिया अर्ध्य। जागरण

घाटशिला (संवाद सहयोगी) । उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का शनिवार को समापन हुआ। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओ ने भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पण कर नमन किया। भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु स्वर्णरेखा तट पर पहुंचे। मउभण्डार, पांचपांडव, गोपालपुर  अमाईनगर के छठ घाट में व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पण किया।

prime article banner

कई व्रतियों ने अपने घरों में ही अर्ध्य अर्पण कर पूजा की। घाटों में छठ महापर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात रहें। मउभण्डार छठ घाट पर मुसाबनी के डीएसपी पीताम्बर सिंह खैरवार ने भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पण किया। डीएसपी ने अर्ध्य अर्पण कर क्षेत्र के सुख स्मृद्धि की कामना की हैं। अहले सुबह अर्ध्य के बाद झमाझम बारिश भी हुई।

घाटों में मुस्तैद रहे प्रशासनिक अधिकारी

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। एसडीओ सत्यवीर रजक, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, मुसाबनी डीएसपी पीताम्बर खेरवार, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी यूके तिवारी  घाटों में पुलिस बल के जवानों संग मौजूद रहें।

घाटों में कमिटियों ने नहीं बांटा प्रसाद

छठ घाटों में इस बार वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पूजा कमिटियों ने प्रसाद का वितरण नहीं किया। छठ घाटों में लोगों को कोरोना से जागरूक करने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन की जानकारी दी जा रहीं थीं।

शुक्रवार रात से हो रही लगातार बारिश, व्रतियों को हुई परेशानी

घाटशिला (संवाद सहयोगी)। घाटशिला अनुमंडल में शुक्रवार रात से हो रही बारिश शनिवार को जारी रही। शनिवार सुबह से ही तेज बारिश जारी रही। इस कारण छठव्रतियों को भी परेशानी हुई। हालांकि बारिश के कारण छठव्रतियों के उत्साह में कोई कमी नहीं। लोग भींगकर भी छठ मईयां की पूजा अर्चना की।

शनिवार को मौसम का मिजाज और बिगड़ गया। रविवार को क्या होगा शनिवार को जो मौसम दिख रहा है, वह छूटने वाला नहीं दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि कही के साइक्लोन के कारण यहां बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों के घरों से छाता निकल गया।  किसानों के धान के फसल को इससे नुकसान पहुंचने का अनुमान है। बारिश के थमने के बाद जब धूप निकलेगी तब ठंड का प्रकोप और बढ्ने का अनुमान है। इस कारण लोगों ने सभी तरह के गर्म कपड़े अब निकाल लिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.