Move to Jagran APP

श्रद्धा ने आस्था संग भास्कर को पूजा

जेएनएन, गम्हरिया/आदित्यपुर/चांडिल/पोटका/नीमडीह : बुधवार को उदीयमान सूर्य के अघ्य देने के स

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:43 PM (IST)
श्रद्धा ने आस्था संग भास्कर को पूजा
श्रद्धा ने आस्था संग भास्कर को पूजा

जेएनएन, गम्हरिया/आदित्यपुर/चांडिल/पोटका/नीमडीह : बुधवार को उदीयमान सूर्य के अघ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न हो गया। इससे पूर्व मंगलवार को छठ व्रतियों ने निर्जला व्रत रखकर क्षेत्र के नदी, तालाबों में डुबकी लगाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया था। पूरे कोल्हान प्रमंडल में छठ महापर्व सोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

loksabha election banner

गम्हरिया के शहरबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी तट स्थित दोमुहानी घाट, घोड़ाबाबा तालाब, शिव बांध, यमुना बांध, छोटा बांध समेत अन्य तालाबों में छठव्रतियों तथा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गम्हरिया के टायो कॉलोनी, गायत्रीनगर, ट्रेनिंग मोड़ समेत कई स्थानों पर अस्थायी तालाब व घाट निर्माण कर व्रतियों ने छठ पूजा की। काड्रा के हरीशचन्द्र बाध, जुड़िया घाट लाहकोठी तथा काड्रा बस्ती स्थित बड़ा तलाब में छठवर्तियो ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। इस महापर्व पर छठ घाट समेत पूरे क्षेत्र में जहां छठ मैया के गीतों की गूंज रही, वहीं छठ घाटों के आसपास बच्चों के पटाखों की आवाज ने और चार चांद लगा दिए। इस दौरान छठव्रतियों व श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव सें छठी मइया की पूजा-अर्चना की गई।

कई संस्थाओं ने लगाए शिविर : छठ पर्व के अवसर पर कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न छठ घाटों पर शिविर लगाकर व्रतियों तथा श्रद्धालुओं की सेवा की। शहरबेड़ा के स्वर्णरेखा नदी तट पर दोमुहानी में युवा संघ बस्ती विकास समिति के सदस्यों ने दातून, दूध व चाय का वितरण किया। इस दौरान महेश्वर महतो, पार्षद कुंती देवी समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। गम्हरिया के घोड़ाबाबा तालाब में सार्वजनिक दूर्गापूजा समिति ने शिविर लगाकर छठव्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच दातून, दूध, चाय आदि का वितरण किया। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार, गणेश महतो, सोनू सिंह, जमुना दास, आरएस पांडेय आदि थे। नागरिक समन्वय समिति की ओर से संरक्षक सह पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में कई छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच दूध व चाय का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के वीरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, यमुना दास, मनोज सिंह, आरपी चौधरी, अशोक कुमार, मुकेश यादव समेत कई सदस्य मौजूद थे।

आदित्यपुर में तीन बजे से ही घाटों पर जुटी भीड़ : आदित्यपुर की छठ घाटो पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह छह बजे भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के पश्चात पारन किया गया। इस दौरान छठ व्रती महिलाएं उगही सूरज देव भईले अरग के वेर आदि छठ से जुड़े गीत गा रही थीं। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मार्ग संख्या 32 छठ घाट, मार्ग संख्या सात व्यवसायी संघ छठ घाट, मार्ग संख्या 11 से 19 तक के कुलुपटागा छठ घाट, राममड़ैया, नगीनापुरी, जयप्रकाश उद्यान आदि छठ घाटो पर करीब दो लाख श्रद्धालुओ ने बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। वहीं सामाजिक संगठनो द्वारा सहायता शिविर लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओ के लिए अगरबत्ती, अ‌र्घ्य के लिए दूध, दातुन आदि का वितरण किया गया। वहीं छठ के समापन के उपरात शिविरों में छठ व्रतियों के लिए भोग, जलेबी, पकौड़ी आदि का वितरण किया गया।

भोग वितरण किया गया : आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 32 स्थित एकमात्र सूर्य मंदिर प्रागण में पारन के दिन भाजपा जिला महामंत्री गणेश महाली के द्वारा श्रद्धालुओ के बीच भोग का वितरण किया गया। यहां सास्कृतिक कार्यक्त्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम के दौरान ओमी राव, युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सूरज तिवारी, संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, सनीस कुमार आदि उपस्थित थे।

क्षत्रीय संघ ने लगाया शिविर : जयप्रकाश उद्यान में झारखंड क्षत्रीय संघ ने सहायता शिविर लगाया। इसका उद्घाटन मंगलवार की शाम खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने किया। कार्यक्त्रम के दौरान अध्यक्ष शभुनाथ सिंह, नंद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

पकौड़ी जलेबी का वितरण :

नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने नवयुवक दुर्गापूजा, काली पूजा कमेटी, न्यू डिस्को क्लब के द्वारा छठव्रतियों के बीच सहायता शिविर लगाया गया। इसमें अ‌र्घ्य देने पहुंची श्रद्धालुओ के बीच दातुन, दूध, जलेबीए पकौड़ी आदि का वितरण किया गया।

व्यवसायी संघ ने लगाया सहायता शिविर : मार्ग संख्या 7 छठ घाट पर आदित्यपुर व्यवसायी संघ ने सहायता शिविर लाकर श्रद्धालुओ के बीच दूध, दातुन, अगरबत्ती आदि का वितरण किया गया। समापन के बाद श्रद्धालुओ के बीच कॉफीए बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। इस दौरान मेयर विनोद श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

भगवती संघ छठ घाट : आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 32 स्थित भगवती छठ घाट पर जनकल्याण मोर्चा ने सहायता शिविर लगाकर श्रद्धालुओ के बीच पूजन समाग्री का वितरण किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश, अशोक, राजेन्द्र, अंकित, अमरेश आदि उपस्थित थे।

नीमडीह में लगे सेवा शिविर : नीमडीह प्रखंड में छठ पूजा के अवसर पर व्रती व उनके परिजन ने नदी एवं तलाब में उगते सूर्य देव की अ‌र्घ्य दिया। लोग अपने सिर पर डाला लेकर नदी किनारे पहुंचे। बामनी जरिया, धाधरा जुरिया, रावतारा ,नीमडीह थाना के पीछे स्थित तलाब में उगते सूर्य देव की पूजा की गई।

पोटका में उत्साह चरम पर : पोटका, हाता, हल्दीपोखर, कालिकापुर एवं कोवाली में व्रतियों व श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। हल्दीपोखर वासियों ने जहा कमल तालाब मे अर्घ दिया वहीं हाता-जुड़ी वासियों ने प्रेमनगर रेलवे लाइन घाट पर अर्घ दिया। कालिकापुर वासियों ने दूध नदी एवं कोवाली वासियों ने गाव के समीप स्थित नदी मे अर्घ देकर व्रत का पारण किया। इस पर पर्व को लेकर पोटका क्षेत्र में भक्ति व उत्साह चरम पर रहा। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

नरवा पहाड़ छठ घाट पर ब्रतियों के लिए बनी पकौड़ी : नरवा पहाड़ में पुलिया के समक्ष गूर्रा नदी किनारे 10 हजार छठव्रतियों व श्रद्वालुओं की भारी उमड़ी भगवान भास्कर को लोगों ने अ‌र्घ्य देकर सुख-समृद्वि की कामना की। लौटते वक्त पुलिया पर जाम की स्थिति बनी रही। इस मौके पर छठव्रतियों की सेवा के लिए परसुडीह भाजपा ने जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में शिविर लगाकर छठव्रतधारियों के बीच कॉफी व पकौड़ी का वितरण किया गया।

विधायक ने दिया सूर्य को अ‌र्घ्य : चांडिल के जयदा स्वर्णरेखा नदी छठ घाट एवं बामनी जुडिया छठ घाट पर सूर्य की उपासना की। चाडिल बामनी जुडिया छठ घाट में समिति द्वारा छठव्रतियो के सुविधाओ के लिए सफाई ,लाइट, अस्थायी शौचालय,चाय-कॉफी की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा खीर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। विधायक साधुचरण महतो अपनी पत्‍ि‌न सारथी महतो संग जयदा छठ घाट व वामनी नदी छठ घाट पहुंच उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया । ईधर डिभाईन ग्रुप पालगम के महाप्रबंधक संतोष केरकेट्टा ने भी उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.