Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही बारिश

मानसून के फिर सक्रिय होने के बाद रिमझिम बारिश की लगातार पड़ रही फुहार ने लोगों को अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर रखा है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 12:32 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 02:04 PM (IST)
Jamshedpur Weather Update :  बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही बारिश
Jamshedpur Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही बारिश

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। लौहनगरी में बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून के फिर सक्रिय होने के बाद रिमझिम बारिश की लगातार पड़ रही फुहार ने  लोगों को अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर रखा है। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को शहर में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई थी। 

loksabha election banner

पांच दिन तक लगातार बारिश का अनुमान, वजपात की चेतावनी

बारिश होने का दौर आने वाले आने वाले पांच दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। लौहनगरी के साथ बारिश पूरे कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में हो रही है। बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम सिंहभूम जिले में वज्रपात होने की चेतावनी दी है।

विभागीय चेतावनी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम के अलावा सिमडेगा जिले में आने वाले तीन से चार घंटे के दौरान बारिश होने व बादल गरजने के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने के साथ सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की गई है। पेड़ व बिजली के खंभे के नीचे नहीं रहने और मौसम सामान्य होने तक खेतों में नहीं जाने की भी अपील की गई है।

झमाझम बरसेंगे बादल, कोल्हान में होगी 222 मिमी बारिश

आने वाले पांच दिनों में पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे कोल्हान में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में कोल्हान क्षेत्र में कुल 222 मिमी बारिश होगी। इस दौरान पश्चिम सिंहभूम में सबसे अधिक और सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे कम बारिश की संभावना जताई गई है। 

बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में 32 मिमी, पश्चिम सिंहभूम जिले में 20 मिमी और सरायकेला-खरसावां जिले में सात मिमी बारिश होने की उम्मीद जताई है। मंगलवार को भी सुबह कहीं-कहीं रिमझिम बारिश हुई थी।  मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

जिलावार संभावित बारिश

पूर्वी सिंहभूम - 88

पश्चिम सिंहभूम - 100

सरायकेला-खरसावां - 34

संभावित बारिश मिमी में

तिथि - पूर्वी सिंहभूम - पश्चिम सिंहभूम - सरायकेला-खरसावां

08            32                 20                         07

09            13                 18                         09

10             20                 22                        12

11             18                  25                        08

12             05                 15                         08 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.