विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर ब्वॉय निकला मास्टरमाइंड, 24 लाख के गहने और ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के बरामद

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:15 PM (IST)

चांडिल में पूर्व आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें कूरियर ...और पढ़ें

पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 24 लाख रुपये मूल्य के लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 24 लाख रुपये मूल्य के लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

HighLights

  1. कूरियर बॉय राहुल कुमार महतो निकला मास्टरमाइंड।

  2. 24 लाख के आभूषण और ब्रिटिश कालीन सिक्के बरामद।

जासं, चांडिल। चांडिल बाजार बस स्टैंड के समीप पूर्व आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 
 
पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 24 लाख रुपये मूल्य के लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक दुसरू बानसिंह ने चांडिल एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
 
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह कार्रवाई की। इस मामले के मुख्य आरोपी मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी और शेख जमील पहले ही हजारीबाग से गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
 
एसआईटी की आगे की जांच में चांडिल के सुकसारी निवासी राहुल कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया, जो डिलीवरी कंपनी में कूरियर पहुंचाने का काम करता है। 
 
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वर्ष 2022-23 में घाघीडीह जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात कुख्यात डकैत मोहिउद्दीन और सोबराती से हुई थी। उसी ने उमंग चौधरी के घर की रेकी कर डकैतों को बुलाया था और इस घटना को अंजाम दिलवाया था।
 
पुलिस ने लूट के गहने खरीदने वाले धनबाद के बरोरा (हारिना) निवासी त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार को भी दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर 5142 ग्राम गला हुआ चांदी, 80 ग्राम गला हुआ सोना, 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, दो चांदी के स्वास्तिक और ब्रेसलेट में लगे 11 पीस हीरे बरामद किए गए हैं। 
 
इसके अलावा दो मोबाइल और एक हीरो होंडा बाइक भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में मुख्यालय डीएसपी, नक्सल शाखा प्रभारी, चांडिल अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।