Move to Jagran APP

नव वर्ष पर गुलजार रहा चाकुलिया एरोड्रम

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच नव वर्ष 2022 के आगमन पर शहर के लोगों ने शनिवार को जमकर जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 07:02 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 07:02 AM (IST)
नव वर्ष पर गुलजार रहा चाकुलिया एरोड्रम
नव वर्ष पर गुलजार रहा चाकुलिया एरोड्रम

चाकुलिया: कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच नव वर्ष 2022 के आगमन पर शहर के लोगों ने शनिवार को जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर चाकुलिया का ऐतिहासिक एरोड्रम पिकनिक स्पॉट में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में लोग एरोड्रम के मुख्य रनवे पर पहुंचे तथा वनभोज कर नए साल का स्वागत किया। इस दौरान एरोड्रम परिसर में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के लोग भी तैनात रहे। पुलिस की नजर बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को ढूंढती रही। इससे पूर्व शुक्रवार रात से ही नए साल के स्वागत में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर में जगह-जगह पार्टी का आयोजन कर विभिन्न युवा समूहों द्वारा नृत्य संगीत के साथ नूतन वर्ष का अभिनंदन किया गया। रात 12 बजते ही एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर लोगों ने नए साल की बधाई दी। शनिवार सुबह से ही यह सिलसिला शुरू हो गया। अनेक लोगों ने साल के पहले दिन की शुरुआत ईश्वर की पूजा के साथ की। स्थानीय नागा बाबा मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। दोपहर होते-होते शहर के सभी प्रमुख सड़कें एरोड्रम की तरफ मुखातिब थीं। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे पिकनिक के लिए हवाई पट्टी पहुंचने लगे। मुख्य रनवे के दोनों तरफ जगह-जगह लोगों ने समूह बना लिया तथा भोजन का लुत्फ उठाने लगे। इस दौरान साउंड बॉक्स लगाकर जमकर नृत्य संगीत का भी लोगों ने आनंद लिया। बराज डैम में सैलानियों की हुई कोरोना जांच

loksabha election banner

संसू, गालूडीह : कोरोना संक्रमण के बढृ़ते प्रसार को देखते हुए गालूडीह बराज डैम में भ्रमण करने आए सैलानियों का शनिवार को कोरोना जांच की गई। नववर्ष पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत दूसरे राज्य से पर्यटक गालूडीह डैम परिसर में पिकनिक व घूमने पहुंचे थे। जिनका घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कोरोना जांच किया गया। जांच के उपरांत ही डैम परिसर में प्रवेश करने दिया गया। मास्क का उपयोग नही करने वाले को सुरक्षा कर्मी ने फटकार लगाया। डैम में आने वाले सैलानियों को सैनिटाइजर से हाथ धुलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.