Indian Rail: चक्रधरपुर मंडल ने जारी की प्रोविशनल सीनियरिटी लिस्ट, 30 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
चक्रधरपुर रेल मंडल ने स्टेशन अधीक्षक के 47 रिक्त पदों के लिए 416 रेलकर्मियों की अनंतिम पात्रता सूची जारी की है। पदोन्नति वरिष्ठता-सह-उपयुक्तता के आधार पर होगी।

पात्र कर्मचारियों की उपयुक्तता का आकलन पिछले तीन वर्षों की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।
HighLights
चक्रधरपुर मंडल में 47 स्टेशन अधीक्षक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू।
416 रेलकर्मियों की अनंतिम पात्रता सूची जारी, वरिष्ठता-सह-उपयुक्तता आधार।
आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई।
वर्तमान में ये सभी कर्मचारी पे मैट्रिक्स लेवल-6 में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। यह पदोन्नति वरिष्ठता-सह-उपयुक्तता (Seniority-cum-Suitability) के आधार पर निर्धारित रेलवे मानकों के तहत की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण और चयन का आधार
मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 47 रिक्त पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (General): 38 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 06 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 03 पद
