Move to Jagran APP

रांची से पहले चक्रधरपुर में भी नगर पर्षद अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने चलाई थी गोली

रांची से पहले चक्रधरपुर में भी शराब दुकान में नगर पर्षद चक्रधरपुर के अध्यक्ष केडी शाह के निजी बाडीगार्ड ने शराब की कीमत को लेकर कहासुनी के बाद गोली चलाई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 02:55 PM (IST)
रांची से पहले चक्रधरपुर में भी नगर पर्षद अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने चलाई थी गोली
रांची से पहले चक्रधरपुर में भी नगर पर्षद अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने चलाई थी गोली

जमशेदपुर, जेएनएन। इस नगर पर्षद अध्यक्ष का बॉडीगार्ड बड़ा बिगड़ैल है। रांची से पहले चक्रधरपुर में भी शराब दुकान में बॉडीगार्ड ने गोली चलाई थी। नगर पर्षद चक्रधरपुर के अध्यक्ष केडी शाह के निजी बाडीगार्ड ने शराब की कीमत को लेकर कहासुनी के बाद पांच वर्ष पूर्व चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक में गोली चलाई थी। हालांकि, वह बॉडीगार्ड दूसरा था। शुक्रवार को रांची में गोली चलाने वाला बाडीगार्ड सरकारी कार्बाइन थाम कर शनिवार को चक्रधरपुर में घूमते देखा गया।

loksabha election banner

ताजा मामले में एक पेटी शराब देने से इन्कार करने पर केडी शाह के बॉडीगार्ड मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को रांची के अरगोड़ा चौक स्थित शराब दुकान के कर्मी पर गोली चला दी। फायरिंग में दुकान का कर्मचारी अरविंद सिंह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बॉडीगार्ड ने दूसरी बार गोलीबारी की कोशिश की, लेकिन लोगों को देखकर वह भाग निकला। यह घटना शाम सात बजे हुई। रांची के कांके रोड स्थित होटल होलीडे होम में केडी शाह के बेटे की शादी थी। वह बराती में शामिल था। घटना को अंजाम देने के बाद वह होलीडे होम में ही छुप गया। इस मामले में अध्यक्ष ने कहा कि मिलने पर वे मुकेश को पुलिस के हवाले कर देंगे।

दुकानदार ने तीन बोतल से ज्यादा देने से किया था मना

 

बताया गया है कि बॉडीगार्ड स्कॉर्पियो से शराब दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से एक पेटी शराब की मांग की। दुकानदार ने इसपर तीन बोतल से अधिक शराब देने से मना कर दिया। इस पर वह भड़क उठा और अपने कमर से पिस्टल निकाल कर्मचारी अरविंद सिंह पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस होलीडे होम पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। घटनास्थल की छानबीन के दौरान मौके से एक नाइन एमएम का खोखा बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी शराब दुकान के कर्मी रंजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी प्राथमिकी उत्पाद विभाग के प्रवीण चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई है। जिसमें सरकारी काम में बाधा, राजस्व का नुकसान, कर्मियों पर हमला का जिक्र है।

ये कहते केडी साह

मुकेश कुमार ने गलत किया है। बिना जानकारी दिए उसने ऐसी हरकत की है। शादी पार्टी में शराब की भरमार रहते हुए भी शराब खरीदने चला गया। मिलने पर मैं मुकेश को पुलिस के हवाले कर दूंगा।

केडी साह, अध्यक्ष चक्रधरपुर नगर परिषद।

की जा रही तलाश

गोलीबारी के बाद आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विनोद रवानी, डीएसपी हटिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.