विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand SIR: झारखंड की वोटर लिस्ट में अफगानी नागरिकों के नाम! जांच के लिए जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय टीम 

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:26 AM (IST)

चुनाव आयोग की केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम जमशेदपुर पहुंची है, जहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तीन अफगानी नागरिकों के नाम मिले थे।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जमशेदपुर मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम मिले।

  2. केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम मामले की जांच के लिए पहुंची।

  3. दस्तावेजों के सत्यापन और नाम दर्ज होने की प्रक्रिया की पड़ताल।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Jharkhand SIR) के दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम मिलने के मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम जमशेदपुर पहुंची है।

Election commission की टीम संबंधित संस्थाओं और अधिकारियों से जानकारी जुटाकर अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी। तीनों के नाम भाग संख्या 286 स्थित हिंदुस्तानी संघ मध्य विद्यालय, गोलमुरी के मतदान केंद्र की सूची में पाए गए थे।

नामजद आरोपितों में मो. इब्राहिम (44), मो. असलम (41) और असिल खान (47) शामिल हैं। एसआइआर के दौरान तीनों ने भारत में निवास से संबंधित पहचान दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। दस्तावेजों में वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि शामिल थे।

सत्यापन के दौरान पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी में इनके अफगानी नागरिक होने की पुष्टि हुई। एक पासपोर्ट से संबंधित प्रक्रिया पहले ही रद की जा चुकी थी।

डीसी ने गठित की थी जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्णब मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। टीम ने दस्तावेजों और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी।

इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी की ओर से गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अब केंद्रीय टीम मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन तक की प्रक्रिया की भी पड़ताल करेगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: दावा-आपत्ति की सुनवाई में लागू होगा टोकन सिस्टम, 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को जोड़ने के निर्देश