Move to Jagran APP

केंद्र सरकार ने किसानों की वर्षो पुरानी मांग पूरी की : मुकेश

भाजपा दामपाड़ा मंडल कमेटी की ओर से गुरुवार को मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत के नेतृत्व में कालचिति पंचायत में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कृषि विधेयक को लेकर किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई..

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 02:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:09 AM (IST)
केंद्र सरकार ने किसानों की वर्षो पुरानी मांग पूरी की : मुकेश
केंद्र सरकार ने किसानों की वर्षो पुरानी मांग पूरी की : मुकेश

संस, घाटशिला : भाजपा दामपाड़ा मंडल कमेटी की ओर से गुरुवार को मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत के नेतृत्व में कालचिति पंचायत में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कृषि विधेयक को लेकर किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के वर्षो पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया हैं। किसान भाई लंबे समय से स्वतंत्र तरीके से अनाज बेचने की मांग कर रहे थे, ताकि किसानों को अनाज का उचित मूल्य मिल सके। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि सुधार विधेयक को लागू करने का कार्य किया गया है। किसान अपनी उपज को देश के किसी भी हिस्से में अच्छी कीमत पर बेच सकेंगे। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष निर्मल महतो, पंचानन महतो, गोरिपद महतो, प्रमथ महतो, यतीन्द्र नाथ महतो, शत्रुघ्न महतो, सुभाष बनर्जी, शोभारानी महतो, पुष्पा रानी महतो, भारती महतो, कल्पना महतो, मंजू महतो, प्रतिमा महतो, अमिता महतो, मुक्ति रानी महतो, नमिता महतो, लक्ष्मी महतो, सुनीता महतो, बसंती महतो, ऊषा रानी महतो, ठाकुरमनी महतो, जयंत महतो, जयंती महतो, शबनम महतो, कविता महतो, अंबिका महतो, आरती महतो, पुनमी महतो, बेबी रानी महतो समेत कई उपस्थित थे।

loksabha election banner

मुसाबनी में पूजा-अर्चना के साथ आदिशक्ति का आह्वान : नवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। षष्ठी पूजा के दिन मां दुर्गा का घट कंपनी तालाब से लाकर पूजा पंडाल में स्थापित किया गया। विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर मां भगवती का आवाहन किया गया। कई पूजा पंडालों के पट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। गुरुवार को रवींद्र संघ पूजा पंडाल का उद्घाटन अशोक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता अग्रवाल द्वारा किया गया। क्षेत्र की खुशहाली के लिए मां दुर्गा की पूजा कर अतिथियों ने कामना की। रवींद्र संघ पूजा पंडाल में मूर्ति दानकर्ता ने भी परिवार के साथ पूजा अर्चना की। बता दें कि रवींद्र संघ में वर्ष 1953 से मां की पूजा अर्चना स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सत्या तिवारी, महासचिव मानस नमाता, विशु भट्टाचार्य, उत्पल कुमार राय गुड्डू तिवारी, डी संतोष, सोनू सिंह, चंदन चटर्जी, मुन्ना दुलाई, सीआर मुखर्जी, विशु मुखर्जी, बीसी राय, प्रमोद शर्मा प्रमुख उपस्थित थे।

जर्जर तारों को बदलने के लिए जिला पार्षद ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन : जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने गुरुवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा को जिला परिषद अंश-19 के 11 हजार केवी के विभिन्न जर्जर तारों को बदलने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि कई क्षेत्रों में 11 हजार के तार वर्षो से गुजर रहे हैं। रखरखाव नहीं होने के कारण काफी जर्जर हो चुके हैं। हाईटेंशन तार होने के कारण हमेशा टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिप सदस्य ने बताया कि अंश-19 के टेटा बदिया से डुमरिया सीमा तक, मुसाबनी डुमरिया मुख्य सड़क के भुरलूगुटु से कालाझारी तक, कुइलीसुता मार्शल क्लब मैदान से रतनूकोचा तक, मुसाबनी डुमरिया मुख्य सड़क के जादूगोड़ा, पत्नीपाल, काटसाकड़ा तक, बदिया सिमल पेड़ से गोहला मोड़ तक के सभी जर्जर तारों को बदलने की जरुरत है। जिन गांवों में केबलिग का कार्य पूरा हो चुका है, उन गांवों में नए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल करने, जिन गांवों में केबलिग का काम पूरा नहीं हुआ है, वहां सर्वे कर अविलंब केबलिग का कार्य चालू करने की मांग की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.