Move to Jagran APP

coronavirus Jharkhand Lockdown Update : लॉकडाउन के उल्‍लंघन में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 18 लोगों की गिरफ्तारी Jamshedpur News

coronavirus Jharkhand Lockdown Update. लॉकडाउन के उल्‍लंघन में शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम के थानों में कुल 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 08:55 AM (IST)
coronavirus Jharkhand Lockdown Update : लॉकडाउन के उल्‍लंघन में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 18 लोगों की गिरफ्तारी Jamshedpur News
coronavirus Jharkhand Lockdown Update : लॉकडाउन के उल्‍लंघन में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 18 लोगों की गिरफ्तारी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। Coronavirus Lockdown लॉकडाउन के उल्‍लंघन में शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम के थानों में कुल 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना में 15 लोगों को नामजद किया  गया और पांच की गिरफ्तारी हुई वही जादूगोड़ा थाने में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ और 13 के 13 गिरफ्तार कर लिए गए। 

loksabha election banner

गुवा में लाकडाउन तोड़ने वाले चार लोगों पर मुकदमा 

इसबीच पश्चिमी सिंहभूम से गुवा के दैनिक जागरण संवाददाता ने बताया है कि  गुवा बाजार इलाके में लाकडाउन का उल्लंघन करने पर  गुवा थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह एवं मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर तैनात वन विभाग के पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा ने चार लोगों को गिरफ्तार कर एफआइआर दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगाए गए  लाकडाउन के नियमों का पालन लोग नहीं कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक चाईबासा के दिशा निर्देशन में सख्त निर्देश दिया गया है कि लाकडाउन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जाए। इसी निर्देश का पालन करते हुए सभी थाना के थाना प्रभारी द्वारा  यह अभियान चलाकर जगह-जगह लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को भी जब्‍त कर लिया जा रहा है। शुक्रवार को जिन चार लोगों पर केस दर्ज किया गया उनमें हाथीराम लोहार, शिवा गोच्छाईत, गोलू महतो, तरसेम सिंह शामिल हैं। गुवा लौह अयस्‍तक खदान इलाका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.