Move to Jagran APP

Jharkhand: नक्सली भरी भीड़ के सामने वारदात को देते अंजाम और लूटते हथियार

Naxali in Jamshedpur Jharkhand नक्सलियों ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। भरी-भीड़ के सामने नक्सली जनप्रतिनिधि को निशाना बनाते रहे हैं। हथियार लूटते रहे हैं और लोगों के बीच दहशत कायम करते हैं। कुछ घटना प्रस्तुत हैै।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 11:39 AM (IST)
Jharkhand: नक्सली भरी भीड़ के सामने वारदात को देते अंजाम और लूटते हथियार
तमाड़ के बुंडू में स्कूल समारोह में रमेश सिंह मुंडा समेत चार की गई थी हत्या।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम झिलरूआ के हाई स्कूल में फुटबॉल खेल के आयोजन में नक्सलियों ने मंगलवार को मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को नक्सलियों ने छलनी करने का प्रयास किया। वे बाल-बाल बच गए, लेकिन नक्सलियों ने एक अंगरक्षक की हत्या कर दी।

loksabha election banner

एक जवान को मौके से लापता है। ऐसा पुलिस अधिकारी बयां कर रहे हैं। वहीं तीसरे अंगरक्षक के साथ किसी तरह पूर्व विधायक सुरक्षित निकल गए। चक्रधरपुर के साेनुवा पहुंच गए। अंगरक्षकों के हथियार नक्सलियों ने लूट लिए। ऐसा नहीं है कि नक्सलियों ने पहली बार ऐसा किया है। भरी-भीड़ के सामने नक्सली जनप्रतिनिधि को निशाना बनाते रहे हैं। हथियार लूटते रहे हैं और लोगों के बीच दहशत कायम करते हैं। कुछ घटना प्रस्तुत हैै।

घाटशिला के बाघुडिया फुटबाल मैदान में जमशेदपुर के झामुमो सांसद सुनील महतो समेत पांच की हत्या

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के बाघुडिया फुटबाल मैदान में भरी भीड़ के सामने 4 मार्च 2007 को जमशेदपुर के झामुमो सांसद सुनील महतो की नक्सलियों ने गोली मारकर दी थी। अत्याधुनिक हथियार लूट लिए थे। सांसद को गोली मारने के बाद महिला नक्सलियों ने सांसद की छाती पर चढ़कर अपने आक्रोश को व्यक्त किया था। हत्या की प्राथमिकी घाटशिला थाना में दर्ज की गई थी। जांच सीबीआइ के हवाले है।

तमाड़ के बुंडू में स्कूल समारोह में रमेश सिंह मुंडा समेत चार की गई थी हत्या

 नौ जुलाई 2008 को रांची के तमाड़ के बुुंडू के एसएस हाई स्कूल में एक समारोह में भरी भीड़ के सामने नक्सलियों ने विधायक रमेश सिंह मुंडा समेत चार की हत्या कर दी थी। हथियार लूट लिए थे। घटना में विधायक के दो बार्डीगार्ड और एक छात्र मारे गए थे।

सरायकेला-खरसावां के तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों की 15 जून 2019 को हत्या

कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र कुकडू साप्ताहिक हाट में नक्सलियों ने भीड़ के सामने पांच पुलिसकर्मियों की गला रेतकर और गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए गए थे। घटना थाना से कुछ ही दूरी पर हुई थी।

जमशेदपुर के मुसाबनी में फुुटबाल मैदान में ग्रामीण एसपी के अंगरक्षक की गई थी हत्या

जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी रहे शैलेंद्र वर्णवाल के अंगरक्षक दुखिया मुर्मू की पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में फुटबाल मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में ग्रामीण एसपी बच गए थे। घटना जनवरी 2015 की है। मृतक सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर का निवासी था।

अगस्त 2008 को घाटशिला में 14 पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर उड़ा दिया था

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला रामचंद्रपुर बुरुडीह डैम मार्ग पर नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट कर सब इंस्पेक्टर समेत 14 पुलिसकर्मियों को उड़ा दिया था। हथियार लूट ले गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.