Move to Jagran APP

राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं

छत्तीसगढ़ के धर्म संसद में कालीचरण महाराज के विवादित बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश मे कालीचरण के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 06:32 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 06:32 AM (IST)
राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं
राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुसाबनी : छत्तीसगढ़ के धर्म संसद में कालीचरण महाराज के विवादित बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश मे कालीचरण के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। रायपुर के सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकयत दर्ज कराई थी। उनकी गिरफ्तारी भी हुई है।

loksabha election banner

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावण भांटा में दो दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया गया था। इसके आखरी दिन महाराष्ट्र से आए कालीचरण महाराज ने खुले मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहे और महात्मा गांधी को गोली मारने वाले को प्रणाम किया। इसके बाद पूरे देश में कालीचरण महाराज के खिलाफ कांग्रेस आगबबूला होकर विरोध शुरू कर दी। रविवार को मुसाबनी यूनियन कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शमशेर खान ने प्रेस वार्ता कर कालीचरण महाराज के खिलाफ हमला बोला। कहा कालीचरण ने धर्म संसद के नाम पर देश को तोड़ने का काम किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान देश का अपमान है। जिसे कांग्रेसी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। कहा जिस देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उसी देश में आजादी के महानायक के खिलाफ टिप्पणी किया जाना कतई उचित नहीं है। इस पर केंद्र सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। देश को तोड़ने की साजिश करने वालों को कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

शमशेर खान ने कहा कि कालीचरण की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले लोगों को देश की जनता पहचान गई है । उन्हें अब सबक सिखाएगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस इंटक के प्रदेश महासचिव मारिया दास, प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, मो इब्राहिम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.