Move to Jagran APP

ALERT : बुलबुल चक्रवात के कारण दो दिन हो सकती बारिश Jamshedpur News

ओडिशा से बंगाल की ओर बढ़ रहे बुलबुल चक्रवात का असर लौहनगरी पर भी पड़ेगा। इसके कारण शहर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 09:22 AM (IST)
ALERT : बुलबुल चक्रवात के कारण दो दिन हो सकती बारिश Jamshedpur News
ALERT : बुलबुल चक्रवात के कारण दो दिन हो सकती बारिश Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। ओडिशा से बंगाल की ओर बढ़ रहे बुलबुल चक्रवात का आंशिक असर लौहनगरी पर भी पड़ेगा। इसके कारण शहर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुलबुल चक्रवात के कारण शहर में 12 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच शुक्रवार को भी शहर में आंशिक बादल छाए रहे। दिन में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार की तुलना में 1.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 28.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। शुक्रवार को शहर की आद्र्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 59 प्रतिशत रही।

loksabha election banner

मौसम साफ होने के बाद बढ़ेगी ठंड

चक्रवात बुलबुल के कारण शहर में हल्की बारिश होने के साथ तेज हवा चल सकती है। शनिवार और रविवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी। इसके बाद 11 नवंबर से धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगेगा। चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य में है, जिसका आंशिक प्रभाव लौहनगरी पर पडऩे की संभावना जताई जा रही है। तूफान के बाद क्षेत्र में ठंड बढऩे की संभावना है। वैसे शुक्रवार को तापमान घटने के बाद शहर में ठंड का अहसास हुआ। रात के वक्त भी ठंड का असर पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.