सरायकेला में सनकी देवर ने बड़ी भाभी की हथौड़ा से वार कर की हत्या,गिरफ्तार
पाटाहेंसल गांव में एक सनकी देवर ने हथौड़ा से अपनी ही बड़ी भाभी की कूचकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। देवर नरेश महतो ने भाभी फूलपति महतो को दौड़ा दौड़ा कर हथौड़े से वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी।
जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के पाटाहेंसल गांव में एक सनकी देवर ने हथौड़ा से अपनी ही बड़ी भाभी की कूचकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। देवर नरेश महतो ने भाभी फूलपति महतो को दौड़ा दौड़ा कर हथौड़े से वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद घर व पूरे गांव में सन्नाटा है।
घटना की सूचना पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा को अपने कब्जे में लेकर आरोपित देवर नरेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की सास,ससुर व पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर में फूलपति महतो व सास के बीच आपसी बात को लेकर झड़प हो रही थी। इस बीच देवर नरेश महतो कहीं से हड़िया पीकर नशे में आया और मां भाभी के बीच के विवाद को देख आपा खो बैठा। इसके बाद उसने घर में रखा हथौड़ा को लेकर भाभी को मारने के लिए दौड़ा जिससे बचने के लिए भाभी ने दौड़ कर भागने लगी। इसके बाद घर के आंगन में ही नहाने की जगह पर दौड़ा कर उसके सर पर हथौड़ा से वार कर उसकी हत्या कर दी।
दो वर्ष पहले हुयी थी शादी
इस बीच मृतिका के पति गणेश महतो जब बीच बचाव करने के लिए सामने आया तो नरेश ने उसे घर के कमरे में धक्का देकर बाहर से कुंडी लगा दिया। बताया गया कि पाटाहेंसल के गणेश महतो का गम्हरिया प्रखंड के सिंहपुर निवासी फूलपति महतो का दो वर्ष पूर्व 2019 में शादी हुई थी। उनका कोई संतान नहीं है। घटना की सूचना पर मृतका के मायके सिंहपुर से पहुंचे परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घर में ही उनके आरोपित देवर,पति,सास व ससुर को मार पीट करने के लिए आक्रोशित हो गए और उन्हें दौड़ाने लगे जिसे पुलिस ने शांत कराते हुए सास ससुर व पति को भी थाना ले आई। मृतका के ससुर बाबू लाल बिहारी महतो ने बताया कि नरेश महतो अक्सर घर में दबंगई करता था। बात बात पर गाली गलौज,हाथापाई और मारपीट किया करता था। घटना के वक्त वे सभी घर में नहीं थे।
मृतका के घर में लगेा दिया ताला
इधर आरोपित देवर नरेश महतो ने कहा कि घटना के वक्त सभी घर पर ही थे। वे जब घर पहुंचे तो देखा मां के साथ भाभी की झगड़ा हो रही है। इसी को लेकर उन्होंने भाभी की हत्या कर डाली। घर के सभी कमरों में मृतका के परिजनों ने ताला लगाते हुए चाभी पुलिस को दे दी। परिजन पुलिस से मृतका के देवर,पति,सास व ससुर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कारवाई करने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को हम अपने घर सिंहपुर ले जाएंगे। किसी हाल में शव को उनको नही देंगे। इधर,सरायकेला के प्रभारी थाना प्रभारी रामदेव दास ने कहा पाटाहेंसल में देवर द्वारा अपने ही भाभी को हथौड़ा से मार कर हत्या कर दी गयी। मामले में पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सास,ससुर व पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की ज रही है।