पूर्वी सिंहभूम के पोटका में भूमि विवाद के खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 लोगों पर मामला दर्ज
कोवाली थाना क्षेत्र के हेसड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ा बागलता में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में कइ लोग घायल हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों के बारह लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र के हेसड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ा बागलता में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में दोनों ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था।
अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटने के बाद प्रथम पक्ष के सुचित्र चंद्र मंडल द्वारा कोवाली थाने में निर्मल मंडल, प्रवीण मंडल, प्रेम मंडल, उत्पल मंडल, रामपदो मंडल, विवेकानंद मंडल तथा द्वितीय पक्ष के विवेकानंद मंडल द्वारा सुचित्र चंद्र मंडल, सनत मंडल, देवव्रत मंडल, अजीत मंडल, शंकर मंडल विश्वजीत मंडल पर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया है। कोवाली थाना प्रभारी अमित रविदास द्वारा दोनों पक्षों का मामला को दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गइ है l वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के 12 लोगों पर 107 का भी मामला दर्ज किया गया है ताकि शांति बनी रहे। हेसड़ा की 13 एकड़ 77 डिसमिल जमीन के हिस्सा को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।