Move to Jagran APP

घाटशिला की आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट,एक की मौत, दो घायल

Blast in ghatshila. धालभूमगढ़ की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक की मौत हो गई जबकि संचालक समेत दो घायल हो गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 01:33 PM (IST)
घाटशिला की आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट,एक की मौत, दो घायल
घाटशिला की आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट,एक की मौत, दो घायल
घाटशिला, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। इसमें उक की जान चली गई जबकि दो मौत से संघर्ष कर रहे हैं। हादसा धालभूमगढ़ में हुआ। यहां एक आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक की मौत हो गई जबकि संचालक समेत दो घायल हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से 10 पहले दो मिस्त्री काम करने आइसक्रीम फैक्ट्री में आए थे। अचानक रविवार की सुबह लगभग 7. 30 बजे  फैक्ट्री में लगा सिलेंडर फट जाने से मौके पर ही बंगाल से आए एक मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि संचालक जगरनाथ तिवारी और एक अन्य मिस्त्री घायल हो गए। घटना के संबंध में विशेष कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सिर्फ इतना ही बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से दुर्घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.