Move to Jagran APP

कंबल आ चुके हैं पर ठंड में ठिठुरेंगे गरीब, जानिए क्या है वजह

पूर्वी सिंहभूम जिले में वितरण के लिए कंबल आ चुके हैं, लेकिन गरीबों के बीच उसका वितरण पंचायत चुनाव के बाद होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:18 PM (IST)
कंबल आ चुके हैं पर ठंड में ठिठुरेंगे गरीब, जानिए क्या है वजह
कंबल आ चुके हैं पर ठंड में ठिठुरेंगे गरीब, जानिए क्या है वजह

loksabha election banner
v style="text-align: justify;">जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम में गरीबों को बांटने के लिए कंबल आ चुके हैं, लेकिन जिले में होने वाले पंचायत उपचुनाव के कारण उन्हें ठंड में और ठिठुरना होगा। 
पूर्वी सिंहभूम के कई प्रखंडों में 19 दिसंबर को पंचायत उपचुनाव होना है। इसके कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे में जिन प्रखंडों में उपचुनाव होना है, वहां फिलहाल चुनाव तक कंबल वितरण पर रोक लगा दी है। ऐसे में गरीबों के लिए चुनावी सिस्टम आफत बन गया है। पूर्वी सिंहभूम में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 55,200 कंबल खरीदा गया है।
इसे 11 प्रखंडों के 231 पंचायतों में गरीब, असहाय व वंचित लोगों के बीच वितरित करने की योजना है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो कंबल वितरण को लेकर उपायुक्त अमित कुमार ने चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा था। लेकिन प्रशासन द्वारा किसी उम्मीदवार विशेष को सपोर्ट करने का आरोप न लगे इसलिए कंबल वितरण पर रोक लगी है। 
254 रुपये में खरीदा गया है टेंडर
ये उपलब्धि ही है कि पूरे झारखंड में सबसे पहले पूर्वी सिंहभूम में पांच दिसंबर को कंबल के लिए टेंडर हुआ। 254 रुपये की दर से पनीपत की कंबल निर्माण कंपनी नूतन इंडस्ट्री को सप्लाई का टेंडर मिला। कंपनी ने भी 10 दिसंबर तक 55 हजार कंबलों का वितरण भी कर दिया लेकिन पंचायत उपचुनाव के कारण इसके वितरण में कुछ दिनों के लिए लगाम लग गई है। 
किस प्रखंड में कितने कंबलों का होगा वितरण
प्रखंड का नाम         पंचायतों की संख्या   कंबलों की संख्या
जमशेदपुर प्रखंड         55                   13,500
पोटका                   34                   8,000
पटमदा                  15                    3600
बोड़ाम                  12                    2800
घाटशिला                22                    5300
धालभूमगढ़             11                    2600
गुडाबांधा                08                   2000
चाकुलिया               19                    4500
बहरागोड़ा               26                    6000
मुसाबनी                19                    4500
डुमरिया                10                    2400
कुल                  231                   55,200
 
प्रखंडों को मिल गए हैं कंबल
इस बार श्रम विभाग की ओर से कंबल खरीदा गया है जिसे सभी प्रखंडों को भेज दिया गया है। लेकिन वितरण को लेकर उपायुक्त को चुनाव आयोग से क्या आदेश आया है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
-बी माहेश्वरी, उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.