Move to Jagran APP

चुनावी समर में कूदें भाजयुमो कार्यकर्ता : कृष्णा

भारतीय जनता युवा मोर्चा परसुडीह मंडल और सुंदरनगर मंडल की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों व पार्ट की रणनीति पर चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 02:12 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 02:12 PM (IST)
चुनावी समर में कूदें भाजयुमो कार्यकर्ता : कृष्णा
चुनावी समर में कूदें भाजयुमो कार्यकर्ता : कृष्णा

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता): भारतीय जनता युवा मोर्चा परसुडीह मंडल और सुंदरनगर मंडल की बैठक रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई। परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह की अध्यक्षता में परसुडीह कबीर मंदिर रोड स्थित विकास भवन में कार्यसमिति बैठक हुई। परसुडीह मंडल के प्रभारी व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा उर्फ काली ने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। इसलिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं के कंधों पर 2019 लोकसभा और विधानसभा चुनाव विपक्षी दलों से बहुत बड़े अंतर से जीतने की जिम्मेदारी है। इसलिए कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में उतर जाएं। बैठक में पंकज सिन्हा, त्रिदेव चटराज, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित शर्मा, कुमार सुनील, भाजयुमो महानगर महामंत्री कुमारेश उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा, विकास प्रसाद, अशोक सिंह, लखविंदर सिंह, नयनराज पोद्दार, कुसुम पूर्ती, सोनू श्रीवास्तव, राजू मुखर्जी, रवींद्र सोरेन, राजीव बेरा, विष्णु करूवा, अनिल यादव, सौरभ पटेल, आदित्य शर्मा, राजा पात्रो, दीपयान चटर्जी, यशवंत शुक्ला आदि मौजूद थे। बैठक में भाजपा नेता रमेश हांसदा व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा बतौर अतिथि शरीक हुए।

loksabha election banner

बूथ की मजबूती को जुट जाएं कार्यकर्ता : लुइस

महिला विकास, सामाजिक, अल्पसंख्यक कल्याण एवं बाल विकास मंत्री लुइस मराडी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में उनकी एक बैठक हुई। इसमें संगठन पर चर्चा की गई। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। आने वाले चुनाव में महिला मोर्चा को बूथों की मजबूती संबंधित निर्देश मंत्री ने दिए। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष नीरु सिंह ने की। लक्ष्मी पात्रो, ज्योति अधिकारी, रेनू सिन्हा, कांता, विजया लक्ष्मी, सुशीला सिंह, संध्या नंदी, लक्ष्मी मिर्धा, प्रभा सिंह, सुशीला शर्मा, शुक्ला हलधर, कविता सिंह सरदार, भारती सिंह, आदि बैठक में मौजूद थीं।

इधर, परिसदन में जिला महामंत्री अनिल मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछा एवं प्रदेश की कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। स्वागत करने वालों में भूपेंद्र सिंह, विमल जालान, हनु जैन, चिंटू सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.