Move to Jagran APP

जमशेदपुर के सुंदरनगर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान, अनिल मोदी ने कहा- भाजपा का लक्ष्य ही अंत्योदय

BJP Workers training campaign. अनिल मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के नित नए सोपान तय कर रही है। भाजपा ने देश में धारा-370 समाप्त कर और राम मंदिर का शिलान्यास कर अपनें वादों को पूरा करके दिखाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 04:26 PM (IST)
जमशेदपुर के सुंदरनगर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान, अनिल मोदी ने कहा- भाजपा का लक्ष्य ही अंत्योदय
अनिल मोदी का स्‍वागत करते सुंदरनगर भाजपा के पदधारी। जागरण

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर में भाजपा महाप्रशिक्षण अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को सुंदरनगर मंडल का प्रशिक्षण अभियान परसुडीह स्थित लोकनाथ भवन में शुरू हुआ। प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनिल मोदी ने भाजपा का इतिहास और विकास सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है। भाजपा के कार्यकर्ता  राष्ट्रवादी हैं। भाजपा ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। भाजपा का लक्ष्य ही अंत्योदय है। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति को समाजसेवा का माध्यम मानते हैं। भाजपा सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती। भाजपा का लक्ष्य तो भारतमाता को परम वैभव की ओर ले जाना है। भाजपा का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के नित नए सोपान तय कर रही है। भाजपा ने देश  में धारा-370 समाप्त कर और राम मंदिर का शिलान्यास कर अपनें वादों को पूरा करके दिखाया है। इस बात ने यह साबित कर दिया कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी करनी एक है। 

इन्होंने भी किया संबोधित 

पहले दिन कुल छह सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें  वक्ता के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,रमेश हासदा, रीता मिश्रा, संजीव कुमार और जटाशंकर पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।शिविर के आयोजन में मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, वरुण सिंह, भारती देवी, मुरली बरनवाल समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.