Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: भाजपा का झामुमो पर जोरदार हमला, कहा- टाटा स्टील के खिलाफ आंदोलन राजनीति से प्रेरित

Jharkhand Politics पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर ने कहा कि टाटा स्टील के खिलाफ झामुमो का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। झामुमो की सरकार से सत्तारूढ़ दल के विधायक ही संतुष्ट नहीं हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टाटा प्रबंधन से बातचीत पर भी विधायकों को विश्वास नहीं है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 08:55 AM (IST)
Jharkhand Politics: भाजपा का झामुमो पर जोरदार हमला, कहा- टाटा स्टील के खिलाफ आंदोलन राजनीति से प्रेरित
भाजपा के जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते रघुवर दास।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मिलन समारोह में गए थे। यहां उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार पर जोरदार हमला किया। रघुवर ने कहा कि टाटा स्टील के खिलाफ झामुमो का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार से सत्तारूढ़ दल के विधायक ही संतुष्ट नही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टाटा प्रबंधन से बातचीत पर भी विधायकों को विश्वास नहीं है, इसलिए वार्ता के स्थान पर प्रदर्शन कर भय का माहौल निर्माण कर रहे हैं।

loksabha election banner

हेमंत सरकार की नीति और नीयत से जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले दिनों में भाजपा पूरे प्रदेश में मजबूती से स्थापित होगी। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान में साकची के गंडक रोड स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन सांसद विद्युत वरण महतो की प्रेरणा व देखरेख और भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में किया गया था। समारोह का उदघाटन पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं मनोरंजन दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया।

पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला : रघुवर

समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक है। झूठ बोलकर और बड़े वादे के सहारे सत्ता में आने के बाद पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रखंड कार्यालय से लेकर प्रोजेक्ट बिल्डिंग तक भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे पहले कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी की एकजुटता को बल मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाई जा रही विकास योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण से आमजनों की सेवा कर अदभुत मिसाल पेश की। दास ने केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजना एवं राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा देश का सर्वांगीण विकास : सांसद

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का सर्वागिण विकास हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं की इसी तरह एकजुटता बनी रहे। कोरोना महामारी के कारण लोगों से मिलना-जुलना कम हो गया था। अब तो प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, महिला सुरक्षा की स्थिति बदतर हो गयी है। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने पर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिस रफ़्तार से पूर्व भाजपा सरकार के दौरान केंद्र से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य हो रहे थे, वे अब राज्य सरकार की उदासीनता के कारण शिथिल पड़ गए हैं। पूरे प्रदेश में विकास योजना कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कहा कि मिलन समारोह के माध्यम से परिवार के सदस्यों से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोल्हान की सभी सीट समेत पूरे प्रदेश में भाजपा पुनः मजबूती से स्थापित होगी।

जांच हुई तो स्वास्थ्य मंत्री जेल में होंगे : गुड्डू

प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि पश्चिम विधानसभा भाजपा का था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने पश्चिमी विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोनाकाल में जहां अन्य राज्यों की सरकारों ने अपने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर सहित प्रदेश की कई अस्पतालों को बंद करा दिया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की जांच की जाए तो उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल की जाँच कराकर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। समारोह में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय ने किया।

जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

मानगो मंडल : जितेंद्रनाथ मिश्रा, दशरथ चौबे, जनार्दन पांडेय, सुखदेव गिरी, आरपी सिंह, किशन महाराज, विमला बड़ोदकर, गंगेश्वर दुबे, रमन घोष, अशोक चौहान, विजय सिंह व हरदयाल सिंह।

सोनारी मंडल : गुहा राम, सुखराम माझी, जानकी जी, निर्मल दास व रीता सिंह।

बिष्टुपुर मंडल : गुरमीत सिंह बग्गा, राम खिलावन सोनकर, आरसी वर्मा, राकेश प्रसाद, गगन व्यास व सुशील सोंथालिया।

कदमा मंडल : ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बांकेलाल गुप्ता, हजारीलाल शर्मा, दयाशंकर पांडेय, राजेंद्र सिंह, दिनेश मंडल, अवधेश पाठक व ललन सिंह।

साकची पश्चिम मंडल : हरेंद्र पांडेय, कमल किशोर, मनोरंजन दास, अखिलेश शुक्ला व प्रवीण सिन्हा।

उलीडीह मंडल : शशिकांत पांडेय, अमर सिंह, जयशंकर सिंह, शंकर पोद्दार, प्रमिला शर्मा, गंगा साहू व सुरेंद्र शर्मा।

इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान देवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मनोरंजन दास, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, अभय सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, नंदजी प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, चित्तरंजन वर्मा, योगेश मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पप्पू सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, कृष्णा शर्मा काली, प्रीति सिन्हा समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अमरेंद्र पासवान, संजय तिवारी, राजेश सिंह, फातिमा शाहीन, बजरंगी पांडेय मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र पासवान, मुचीराम बाउरी, बीनानंद सिरका, मोहम्मद निसार समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.