भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रसाद को हार्ट अटैक, कोल्हान के भाजपाइयों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक की खबर मिलते ही कोल्हान के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
जमशेदपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक के बाद झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज सीसीयू में चल रहा है। दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक की खबर मिलते ही कोल्हान के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
नेताओं को इस बात का मलाल है कि लॉकडाउन की वजह से उनका कुशल क्षेम पूछने रांची भी नहीं जा पा रहे हैं। वैसे भी पार्टी की ओर से आग्रह किया गया है कि लॉकडाउन के इस समय रिम्स न जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मेरे मित्र दीपक प्रकाश जी की तबीयत बिगड़ने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मेरे मित्र श्री @dprakashbjp जी की तबीयत बिगड़ने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।@BJP4Jharkhand — Raghubar Das (@dasraghubar) May 7, 2020
इन्होंने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
दीपक प्रकाश झारखंड से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हैं। गुरुवार को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दीपक प्रकाश खतरे से बाहर हैं। यह सकून की बात है। भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हार्ट अटैक की खबर डराने वाली रही। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चिंतित कर गया। हालांकि, जल्द ही यह भी खबर मिली कि वे खतरे से बाहर हैं तो सबों ने सकून की सांस ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मोदी, जिला प्रवक्ता दीपक पारिक ने भी दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक की खबर पर चिंता जताई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
काले ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाभाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले में ट्वीट किया- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक जी को हार्ट अटैक आया और वे रिम्स में भर्ती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रिम्स पहुंचे और उनका हाल जाना। यह बेहतरीन परंपरा है। हम सभी की प्रार्थना है कि दीपक प्रकाश जल्द स्वस्थ हों।
@BJP4Jharkhand के अध्यक्ष श्री दीपक जी को हार्ट अटैक, रिम्स राँची में भर्ती। झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी एवं स्वस्थमंत्री श्री @BannaGupta76 जी तुरंत रिम्स पहुँचे और उनका हाल जाना।
बेहतरीन परंपरा।
हम सभी की प्रार्थना है श्री @dprakashbjp जी जल्द स्वस्थ हों pic.twitter.com/TgoTl3vF8l — Amarpreet Singh Kale (@AmarpreetKale) May 7, 2020