Move to Jagran APP

BJP Signature Campaign: मोदी ने घटा दिया पेट्रोल-डीजल का दाम, हेमंत सोरेन कब करेंगे

BJP Signature Campaign भाजपा हेमंत सरकार को घेरने में पूरा जोर लगा रही है। पेट्रोल-डीजल में झारखंड सरकार पर वैट कम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को झारखंड के सभी पेट्रोल पंप पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 04:37 PM (IST)
BJP Signature Campaign: मोदी ने घटा दिया पेट्रोल-डीजल का दाम, हेमंत सोरेन कब करेंगे
जमशेदपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता।

जमशेदपुर, जमशेदपुर। पेट्रोल-डीजल में झारखंड सरकार पर वैट कम करने के लिए भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाकर दबाव बना रही है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को झारखंड के सभी पेट्रोल पंप पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर अपने हिस्से के एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः पांच व 10 रुपये कमी कर जनता को बड़ी राहत दी। इस निर्णय का भाजपा शासित प्रदेशों ने भी अनुकरण करते हुए जनता को दोहरी राहत दी, लेकिन राज्य की हेमंत सरकार ने कोई पहल नहीं की।

loksabha election banner

कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में दिखा उत्साह

कदमा मंडल में अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उत्साह हस्ताक्षर अभियान में खूब दिखा। इस मौके पर राजेश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनभावना की कद्र करते हुए पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। केंद्र सरकार नें डीज़ल में 10 और पेट्रोल में 5 रुपया लीटर शुल्क घटाया है। उत्पाद शुल्क घटाने के बाद प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से भी जनहित में अपने हिस्से के वैट एवं सेस में कटौती कर जनता को ज्यादा राहत दिलाने का आग्रह किया है। इस आग्रह के बाद एनडीए शासित प्रदेशों ने करों में कटौती करते हुए जनता को ज्यादा राहत दी है। इसके साथ ही कई गैर भाजपा शासित प्रदेशों जिनमें ओडिशा, सिक्किम शामिल हैं, ने भी करों में कटौती की है किंतु झारखंड सरकार अभी तक सोई है।आज भी राज्य सरकार 22% वैट व 1 रुपये सेस के माध्यम से पेट्रोल में 17 रुपये एवं डीज़ल में 12.50 रुपये जनता के पॉकेट से वसूल रही है।

ये रहे अभियान में शामिल

राज्य सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने एवं इस सरकार के झूठे लोक लुभावन वादों की पोल खोलने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव की उपस्थिति में कदमा मंडल द्वारा रंकिणी मंदिर के पास पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, मंडल महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश बास्के, भोला शर्मा, सुरेंद्र राय, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, केएन ओझा, डीएन सिंह, संतोष सिंह, विक्की यादव, बिनोद रजक, मनोज सिंह, अमित मंडल, संतोष शर्मा, परमेश्वर प्रमाणिक,अविनाश शर्मा सहित अनेक कार्यकता उपस्थित थे।

सोनारी भी पहुंचे जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव

भारतीय जनता पार्टी, सोनारी मंडल में हेमंत सरकार के खिलाफ डीजल और पेट्रोल की वैट नहीं घटाने पर पेट्रोल पंप में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनभावना की कद्र करते हुए पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। अब महंगाई का रोना रोने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया को निर्णय लेना है। सोनारी मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी कागल नगर के एचपी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इनकी रही भागीदारी

उक्त हस्ताक्षर अभियान में महानगर महामंत्री राकेश सिंह, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, रीता सिंह, सोनू ठाकुर, महावीर सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेशमी भारद्वाज, संजय रजक, भारत भूषण, शंकर सिंह, नरेश प्रसाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल तिवारी, महामंत्री दीपक नाग, पीयूष श्रीवास्तव, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नेहा साहू, कविता मुंडा, राजेश्वर साहू, बंटी सिंह, सुजीत आदित्य, सूरज पोद्दार, गांगुलीदा, राहुल, नीरज प्रसाद (रिंकू), सुशील हेस्सा, सुनील राय, दीपक, मनोज कुइला, राजीव यादव, अंशु पोद्दार, रवि पोद्दार, रंजन लोधी, विकास कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.