Move to Jagran APP

छह सौ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को चार पंचायतों का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:30 AM (IST)
छह सौ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
छह सौ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

जेएनएन, जमशेदपुर/आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को चार पंचायतों का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चार पंचायतों से विभिन्न दलों से छह सौ लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व जमशेदपुर सासद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार दोबारा वापस आयेगी। देश व राज्य के विकास के लिए भाजपा का आना जरूरी है। सासद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जब वे झामुमो की सरकार में विधायक थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि शहीद के परिजनों को एक नौकरी और आदोलनकारियों को 10 हजार रुपये पेंशन देगी। लेकिन झामुमो ने वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने शहीदों को सम्मान देने का काम किया है। सासद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भी भाजपा सरकार ही बनवायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अबतक कोई संत मुख्यमंत्री नहीं बना था। अब योगी सीएम हैं लोगों की मागे पूरी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिला महामंत्री गणेश महाली ने की। इस दौरान उदय सिंह देव, अशोक षाडंगी, मनोरंजन सिंह, विद्यासागर दुबे, रश्मी साहु आदि उपस्थित थे।

prime article banner

===================

पिता विधायक व पुत्र बालू के अवैध कारोबारी : साधु

संवाद सूत्र,ईचागढ़ : विधायक साधु चरण महतो ने विधायक चंपई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विधायक हैं और उनके पुत्र खरकई नदी से अवैध बालू निकाल कर बेचता है। विधायक ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी कुछ अंतराल से भले ही हार गये लेकिन विधानसभा के लोगों की जिस तरह से सेवा कर रहा है कि असली विधायक गणेश महाली ही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.