Move to Jagran APP

Lok Sabha POlls 2019 : आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष को मिली जमानत

Lok sabha Polls 2019. आचार संहिता उल्लंघन मामले में भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार को जमानत मिल गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:29 PM (IST)
Lok Sabha POlls 2019 : आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष को मिली जमानत
Lok Sabha POlls 2019 : आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष को मिली जमानत

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। आचार संहिता उल्लंघन मामले में भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार को जमानत मिल गई है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अपर्णा कुमारी की अदालत में भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली। 

prime article banner

गत गुरुवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक रवि भारती की शिकायत पर सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोनारी में भाजपा कार्यालय में पार्टी का झंडा लगे होने का आरोप था। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय शंकर पाठक, अधिवक्ता संजीव कुमार, अधिवक्ता सुनिश पांडेय व अधिवक्ता दुर्गा कुमारी ने संयुक्त रूप से जमानत अर्जी दाखिल की थी।

 झामुमो जिला अध्यक्ष पर भी हो चुका है केस

आचार संहित उल्लंघन के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामदास सोरेन पर भी केस हो चुका है। सरायकेला-खरसावां जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में बिना अनुमति बैठक करने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू और कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष पर भी केस हो चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.