Move to Jagran APP

पदयात्रा के बहाने भाजपा करेगी ताकत की पड़ताल, जानिए क्या है योजना

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कमर कस रही है। इस कड़ी में लोकसभा और विधानसभा में पदयात्रा की खास योजना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 12:18 PM (IST)
पदयात्रा के बहाने भाजपा करेगी ताकत की पड़ताल, जानिए क्या है योजना
पदयात्रा के बहाने भाजपा करेगी ताकत की पड़ताल, जानिए क्या है योजना

जमशेदपुर, जेएनएन। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कमर कस रही है। इस कड़ी में लोकसभा और विधानसभा में पदयात्रा की खास योजना है। पदयात्रा के बहाने पुराने और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जाेर होगा। इसके अलावे लोगों से बात कर समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा।

loksabha election banner

150 किलोमीटर पदयात्रा कार्यक्रम के लिए भाजपा की जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सभी मंडलों में 25 सदस्यीय टोली द्वारा यह पदयात्रा आयोजित की जानी है। जिला के वरीय नेता भी सरकार की नीतियों से आम जनता को अवगत कराते हुए घर-घर जनसंपर्क करेंगे। कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जुगसलाई सीट पर कमल खिलाने को हम सभी तैयारी में हैं। 

हर मंडल में 25 कार्यकर्ताओं की टोली दो घंटे करेगी पदयात्रा

पदयात्रा के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनोनीत किए गए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा ने कहा कि हर मंडल में 25 कार्यकर्ताओं की टोली दो घंटे पदयात्रा करेगी। इस दौरान आम जनों द्वारा मिलने वाले सुझावों और शिकायतों को भी कलमबंद कर संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। तय हुआ कि 12 दिसंबर से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में पदयात्रा शुरू होगी जो 15 दिनों तक लगातार चलेगी। 

 घाटशिला में भी तैयारी को दिया अंतिम रूप

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में पार्टी ने पदयात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया। भाजपा  पदयात्रा के बहाने गांव-गांव व बूथ पर जाकर संगठन की वस्तुस्थिति का आंकलन करेगी। बूथ स्तर पर संगठन के लोगों से संपर्क कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा। पुराने सदस्य सत्यापित किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि बूथ स्तर पर कमेटी बनी हैं या फिर कागजों पर ही संगठन को मजबूत दिखाया जा रहा है। घाटशिला विधानसभा में 15-30 तक भाजपा पदयात्रा कार्यक्रम चलाएगी। विभिन्न मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

विधायक भी हुए शामिल

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घाटशिला में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। घाटशिला में हुई जिला स्तरीय बैठक में विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सदस्यता प्रभारी नंदजी प्रसाद, जिला प्रभारी देवेंद्र ङ्क्षसह, बीस सूत्री जिलाध्यक्ष दिनेश साव, जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे। जिला स्तरीय बैठक में पदयात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करने व नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे का निर्देश दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.