Move to Jagran APP

शाम सात बजे के बाद महिला ड्यूटी करेगी तो कंपनी पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

भाजपा ने टाटा वर्कर्स यूनियन व टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को बताई नए श्रम कानून की खूबियां।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 10:45 PM (IST)
शाम सात बजे के बाद महिला ड्यूटी करेगी तो कंपनी पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
शाम सात बजे के बाद महिला ड्यूटी करेगी तो कंपनी पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

जासं, जमशेदपुर : भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी सोमवार को टाटा वर्कर्स यूनियन व टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यालय गई, जहां उन्हें केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक हित के तीन नए विधेयक की खूबियां बताईं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले विधेयक सामाजिक सुरक्षा संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य व कार्यदशा संहिता के पारित होने की जानकारी दी। कुणाल ने बताया कि सोशल सिक्योरिटी बिल-2020 के नए प्रावधानों में जिन लोगों को फिक्सड टर्म बेसिस पर नौकरी मिलेगी, उन्हें उतने दिन के आधार पर ग्रेच्युटी पाने का भी हक होगा, यानी अब पांच साल पूरा करने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि कांट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को उनके वेतन के साथ-साथ अब ग्रेच्युटी का फायदा भी मिलेगा, चाहे कांट्रैक्ट कितने दिन का भी हो। महिलाओं के लिए कार्य अवधि सुबह छह बजे से लेकर शाम सात बजे के बीच ही रहेगा। शाम सात बजे के बाद अगर काम कराया जा रहा है, तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। वहीं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बने तीन विधेयक से श्रमिकों को काफी फायदा मिलेगा। कहा कि जमशेदपुर महानगर द्वारा यूनियन पदाधिकारियों से मिलकर बिल पर सकारात्मक चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन मजदूरों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कानून को मजदूरों के हित में बताते हुए जागरूकता संबंधी सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविद कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, धर्मेंद्र उपाध्याय, कमलेश सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमुख सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, संतोष ठाकुर, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.