Move to Jagran APP

Jamshedpur : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जमशेदपुर महानगर भाजपा

लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 11:35 AM (IST)
Jamshedpur : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जमशेदपुर महानगर भाजपा
Jamshedpur : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जमशेदपुर महानगर भाजपा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस संबंध में महानगर भाजपा की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि पांच जून को मुख्यमंत्री ने रांची स्थित आवास में जिला कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष के अलावा विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई महानगर भाजपा की बैठक में तय हुआ कि पांच जून को सुबह 11 बजे पार्टी नेता जमशेदपुर भाजपा के साकची स्थित जिला कार्यालय में जुटेंगे। यहां से सभी एक साथ रांची रवाना होंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बारी मुमरू ने किया, जबकि इसमें चित्तरंजन वर्मा, संदीप मिश्र, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, अरुण मिश्र, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, विमल जालान, संजीव सिंह, अंकित आनंद, विक्रम चंद्राकर के अलावा महानगर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

नहीं आए मुंडा, भव्य स्वागत को तैयार थे भाजपाई

 खूंटी लोकसभा से चुने गए सांसद अर्जुन मुंडा को आदिवासी मामले विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जमशेदपुर के भाजपाइयों ने इसका जश्न भी मनाया, तो शनिवार को उनके शहर आने की खुशी में भव्य स्वागत की तैयारी भी थी। भाजपाई तब निराश हो गए, जब उन्हें पता चला कि मुंडा जी नहीं आ रहे हैं। भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने बताया कि उन्हें अभी तक उनके आने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने स्वागत के लिए शनिवार को सुबह महानगर भाजपा की बैठक में भी चर्चा की थी। वे रविवार को खूंटी-तमाड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके वहीं से दिल्ली लौट जाएंगे। उन्हें सोमवार को मंत्रलय का प्रभार ग्रहण करना है। योजना के मुताबिक अर्जुन मुंडा सड़क मार्ग से आए तो पारडीह काली मंदिर से घोड़ाबांधा स्थित आवास तक उनका स्वागत किया जाएगा। जमशेदपुर के भाजपाइयों के लिए यह गर्व की बात है कि झारखंड से एकमात्र सांसद के रूप में अजरुन मुंडा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.